एकजुट होकर मोदी के खिलाफ हुंकार भरेंगे महागठबंधन के नेता
एकजुट होकर मोदी के खिलाफ हुंकार भरेंगे महागठबंधन के नेता
Share:

पटना : बिहार में विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करने के बाद महागठबंधन के नेताओं लालू प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने लोगों को धन्यवाद दिया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने कहा कि भाजपा को बिहार की महान जनता ने खारिज कर दिया। जिसके विपरीत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास और अनुभव को ध्यान में रखा। लालू प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार का विकास हमारी प्राथमिकता होगी।

नीतीश कुमार ने बिहार का भरपूर विकास किया है। देश हित में भाजपा को बिहार में नहीं आने देंगे और वह हमने किया है। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने कहा कि जीत पर मुख्यमंत्री नीतीश को बधाई और सभी को धन्यवाद।

उन्होंने महागठबंधन में किसी भी तरह की फूट से इंकार किया है। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने अपनी शैली में कई बार शोर शराबे को रोका तो वहां हास्य बिखर गया। महागठअबंधन के नेता ने कहा कि हमारी आपस में कोई लड़ाई नहीं है। बिहार में आरएसएस की हार हुई है। मोदी की हार हुई है।

उन्होंने कहा कि वे बनारस जाकर यह देखेंगे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या वायदे किए थे और कितना विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन दिल्ली की केंद्र सरकार पर निशाना साधेगा। देश में केंद्र के खिलाफ जनआंदोलन चलाया जाएगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -