महाराष्ट्र भाजयुमो का पदाधिकारी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला?
महाराष्ट्र भाजयुमो का पदाधिकारी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला?
Share:

मुंबई: मुंबई पुलिस ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार और उनके पोते विधायक रोहित पवार के खिलाफ ट्विटर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की महाराष्ट्र इकाई के सचिव को गिरफ्तार किया है। इस मामले के बारे में बात करते हुए एक अधिकारी ने बीते रविवार को बताया है। अधिकारी ने कहा कि, ''आरोपी प्रदीप गावड़े को शनिवार को पुणे में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।'' इसके अलावा अधिकारी ने यह भी बताया कि, ''मुंबई पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ ने बांद्रा में रहने वाले राकांपा के एक पदाधिकारी की शिकायत पर उसे गिरफ्तार किया है।''

इसी के साथ अधिकारी ने यह भी कहा, “उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295ए और 500 समेत विभिन्न धाराओं और आईटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।” वही दूसरी तरफ, महाराष्ट्र की कांग्रेस इकाई और एनसीपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत केंद्र सरकार के दूसरी बार सत्ता में आने के 26 मई को दो साल पूरे होने के अवसर पर राजग सरकार की आलोचना की। जी दरअसल महाराष्ट्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनंत गाडगिल ने बीते दिनों ही यह कहा कि, ''जिस ‘गुजरात मॉडल के शासन’ के बारे में जनता को बता नरेंद्र मोदी 2014 में सत्ता में आए थे, उसकी पोल महामारी के बीच खुल गई।''

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि, ''पड़ोसी राज्य में महामारी को रोकने में अप्रभावी रहने को लेकर उच्च न्यायालय भी भाजपा सरकार की खिंचाई कर चुका है। भाजपा शासित राज्य उत्तर प्रदेश से खुले मैदानों में अंतिम संस्कार और नदियों में शवों के बहने की खबरें अंतरराष्ट्रीय मीडिया में सुर्खियों में हैं। वहीं गोवा में ऑक्सीजन की कमी की वजह से कोविड-19 मरीजों की मौतें हुईं।'' वहीँ उनके अलावा एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने कहा, ''कोई अब मोदी के ‘इंडियन मॉडल’ का नामलेवा नहीं है। नदियों में शवों के बहने, ऑक्सीजन की आपूर्ति की कमी से लोगों के मरने और टीके के भंडार की अनुपलब्धता के बीच टीकाकरण अभियान की घोषण… इस तरह का मॉडल किसी को नहीं चाहिए।'

आज है सोम प्रदोष व्रत, जानिए आज का पंचांग

आखिर कहां और कब खेला जाएगा 'IPL 2021' का दूसरा चरण? जानिए क्या है योजना

सीएम बनाने के की इच्छा जाहिर कर चुके है उपेंद्र

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -