नेस्ले को राहत, मैगी का हो सकेगा निर्यात
नेस्ले को राहत, मैगी का हो सकेगा निर्यात
Share:

नई दिल्ली : एक ओर जहां देशभर में मैगी के विक्रय पर प्रतिबंध लगा दिया गया है वहीं दूसरी ओर नेस्ले इंडिया द्वारा वैश्विक बाजार में मैगी नूडल्स का निर्यात फिर प्रारंभ करने की तैयारी की जा रही है। हाल ही में नेस्ले इंडिया द्वारा मुंबई हाईकोर्ट से रजामंदी मिलने के बाद इस दिशा में तेज़ी से कदम बढ़ाए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार कंपनी द्वारा अपने निर्यात बाजार को लाॅजिस्टिकल व्यवस्था करने की बात की गई है। कंपनी ने इसे प्रारंभ कर दिया है। केंद्रीय खाद्य सुरक्षा नियामक विभाग द्वारा मैगी को प्रतिबंधित किए जाने के लिए कारण दिए थे। जिसके बाद देशभर की राज्य सरकारों ने इसे प्रतिबंधित कर दिया था। इसके बाद कंपनी को बड़े पैमाने पर नुकसान उठाना पड़ा था।

मिली जानकारी के अनुसार नेस्ले इंडिया के उत्पाद मैगी में तय सीमा से अधिक रासायनिक पदार्थ और अन्य तत्व पाए जाने पर इसे प्रतिबंधित किए जाने की बातें सामने आई थीं, इस दौरान कहा गया कि मैगी में लेड की मात्रा काफी अधिक है। दूसरी ओर मोनोसोडियम ग्लूमेट भी अधिक मात्रा में है ऐसे में यह स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। मगर स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें ग्लूमेट बढ़ा दिया गया है। मामले में कहा गया है कि कनाडा के अधिकारियों ने इंस्टैंट नूडल्स ब्रांड को अनुमति दी है। तो दूसरी ओर कहा गया है कि इसमें स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक कुछ नहीं मिला है।

हालांकि भारत में इसे काफी हानिकारक बताते हुए प्रतिबंधित कर दिया था। दूसरी ओर कंपनी ने मामले को लेकर मुंबई उच्च न्यायालय में वाद दायर किया गया था और मैगी से प्रतिबंध हटाए जाने की बात कही गई थी। इस दौरान कहा गया कि मैगी का निर्यात किया जा सकता है। मामले को लेकर नेस्ले प्रबंधन ने कहा है कि हम न्यायालय के निर्णय का स्वागत करते हैं। यह कनाडा की खाद्य निरीक्षण एजेंसी को कनाडा में बिकने वाली मैगी में स्वास्थ्य के लिए जोखिम वाली कोई चीज़ नहीं मिली है। हालांकि मैगी को ब्रिटेन, सिंगापुर, आॅस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के खाद्य सुरक्षा नियामकों द्वारा इस तरह के उत्पाद को क्लीन चिट देकर इसके उपभोग को सुरक्षित बताया गया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -