विधानसभा चुनाव 2018: इन सीटों पर हो सकता है रोमांचक मुकाबला
विधानसभा चुनाव 2018: इन सीटों पर हो सकता है रोमांचक मुकाबला
Share:

भोपाल। मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। हर चुनाव के दौरान कुछ ऐसी सीटें होती हैं, जहां पर हार—जीत का फैसला कुछ ही वोटों के फर्क से तय होता है। चुनावी समर में ऐसी सीटें खासा महत्व रखती हैं। प्रत्याशियों की सांसे इनके मुकाबले को देखते हुए अटकी रहती हैं। मध्यप्रदेश में भी कुछ सीटे ऐसी हैं, जहां पर बेहद कम अंतर से हार—जीत का फैसला होता है। पिछले चुनाव में भी प्रदेश में 8 भीकुछसीटें ऐसी थीं, जहां प्रत्याशियों ने 1000 से भी कम  वोट से जीत दर्ज की थी। ये सीटें हैं: 

सुरखी सीट : यह सीट सागर जिले में आती है। इस सीट से बीजेपी के पारुल साहू ने कांग्रेस के गोविंद सिंह राजपूत को मात्र 141 वोटों से शिकस्त दी थी। पारुल को 2013 में 59,513 वोट मिले थे, जबकि गोविंद सिंह को 59,372 वोट मिले थे। 

जतारा सीट: यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट थी। यहां पर कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी को मात्र 233 मतों के अंतर से शिकस्त दी थी। कांग्रेस के दिनेश कुमार को  पिछले चुनाव में 51,149 वोट मिले थे, जबकि भाजपा प्रत्याशी हरिशंकर खटीक को 50,916 वोट मिले थे। 

बरघाट सीट : यह सीट  अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है।  इस सीट से भाजपा प्रत्याशी ने मात्र 269 वोटों से जीत हासिल की थी। 2013 के चुनाव में  भाजपा के कमल मर्सकोले के पक्ष में 77,122 वोट पड़े थे, जबकि  कांग्रेस के उम्मीदवार अर्जुन सिंह को 76,853 मत मिले थे। 

इछावर सीट: सीहोर जिले के अंतर्गत आने वाली इछावर  सीट पर भी पिछले चुनाव में मुकाबला आर—पार का था। इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत हासिल की थी। कांग्रेस के शैलेंद्र पटले ने बीजेपी के करण सिंह को मात्र 744 वोटों से हराया था। 2013 में शैलेंद्र को 74,704 वोट मिले थे, जबकि करण सिंह को 73,960 वोट मिले थे। 

मनगवां सीट: इस सीट पर कांग्रेस और भाजपा दोनों को ही हार का सामना करना पड़ा था। 2013 के चुनाव में यहां से बीएसपी प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी, हालांकि बीएसपी उम्मीदवार शीला त्यागी ने बीजेपी उम्मीदवार पन्नाबाई प्रजापति को मात्र 275 वोटों से शिकस्त दी थी। शीला को पिछले चुनाव में 40,349 वोट मिले थे, वहीं पन्नाबाई को 40,074 वोट मिले थे। 

चुनावी अपडेट

कांग्रेस का बड़ा बयान- 2019 के चुनावों में पीएम पद का चेहरा नहीं होंगे राहुल गांधी

मध्‍य प्रदेश चुनाव 2018: बीजेपी को झटका, मोदी सरकार के मंत्री ने मैदान में उतारे 56 प्रत्‍याशी

विधानसभा चुनाव 2018 : बीजेपी ने घोषित किए तीन राज्यों के उम्मीदवारों के नाम, जानिए किस-किस को मिला टिकट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -