उज्जैन के पाटीदार अस्पताल में लगी भीषण आग, भर्ती थे 80 मरीज
उज्जैन के पाटीदार अस्पताल में लगी भीषण आग, भर्ती थे 80 मरीज
Share:

उज्जैन: महाकाल की नगरी उज्जैन के फ्रीगंज स्थित पाटीदार अस्पताल में रविवार सुबह 11.30 बजे आग लगने से कोहराम मच गया और भगदड़ मच गई। आग की सूचना मिलने के बाद दमकल और पुलिस-प्रशासन का दल मौके पर पहुंचा। अस्पताल में भर्ती सभी 80 मरीजों को  आनन-फानन में दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया। इनमें कई कोरोना पॉजिटिव भी थे।

झुलसे चार मरीजों को पास के ही गुरुनानक अस्पताल में भर्ती कराया गया। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। इस दौरान अस्पताल के ICU वार्ड के बेड समेत अन्य सामान जल गए। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आग ICU वार्ड के पास की जगह पर शार्ट सर्किट होने के कारण लगी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी छानबीन कर रहे हैं, कोई और वजह भी सामने आ सकती है। कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि सभी मरीजों को सुरक्षित अन्य अस्पतालों में शिफ्ट करा दिया गया है। आइसीयू के दो वार्डों में भर्ती 30 मरीजों को आरडी गार्डी अस्पताल भेजा गया है। इसके साथ ही आग में झुलसे चार मरीजों का उपचार भी जारी है। ये मरीज भी खतरे से बाहर हैं।

वहीं सीएम शिवराज ने इस घटना पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि, 'आज पाटीदार हॉस्पिटल, फ्रीगंज, उज्जैन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 80 मरीज अस्पताल में फंसे थे, सबको आधे घंटे के अंदर रेस्क्यू किया गया है।  4 लोगों के झुलसने की खबर है। घायलों के नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था की गई है। पूरा प्रशासन मौके पर है, स्थिति नियंत्रण में है।'

दुर्लभ बीमारियों के लिए सरकार ने बनाई नई नीति, जानिए मिलेंगे क्या फायदे?

खुशखबरी: LPG सिलिंडर की कीमतें घटीं, जानिए अब क्या हो गए दाम

धर्मेंद्र प्रधान का दावा, बोले - आने वाले दिनों में कम होंगी पेट्रोल-डीजल और LPG की कीमतें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -