ग्वालियर: महाराज बाड़े पर तिरंगा लगाते वक्त भयानक हादसा, 3 कर्मचारियों की मौत,
ग्वालियर: महाराज बाड़े पर तिरंगा लगाते वक्त भयानक हादसा, 3 कर्मचारियों की मौत,
Share:

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हाल ही में एक बड़ा हादसा हो गया है। जी दरअसल यहाँ पर ऐतिहासिक महाराज बाड़े पर हाइड्रोलिक फायर ब्रिगेड से नगर निगम की बिल्डिंग पर झंडा लगाते हुए भयानक हादसा हो गया है और इसमें नगर निगम के तीन कर्मचारियों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के तहत यह सभी लोग नगर निगम के पुराने मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस के लिए राष्ट्र धवज लगा रहे थे इसी बीच नए वाहन में गलत बटन दबाने से यह हादसा हो गया। इस मामले में मिली जानकारी के तहत मृतकों में नगर निगम का चौकीदार और दो फायरकर्मी शामिल हैं, जबकि फायर ब्रिगेड का चालक गंभीर रूप से घायल है।

बताया जा रहा है यह हादसा उस दौरान हुआ जब नगर निगम की हाइड्रोलिक फायर ब्रिगेड की ट्रॉली में बैठकर पोस्ट ऑफिस की बिल्डिंग पर कर्मचारी झंडा लगाने की कोशिश कर रहे थे। आप सभी को हम यह भी बता दें कि महाराज बाड़े पर बनी ऐतिहासिक इमारतों को हर साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सजाया जाता है। अब इस बारे में जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक प्रकट किया है। उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, "ग्वालियर में महाराज बाड़ा स्थित पोस्ट ऑफिस पर मशीन अनलोड करते समय हुई दुर्घटना में 3 कर्मचारियों के निधन व 3 लोगों के घायल होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति, परिजनों को संबल देने व घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति!"

 

वहीँ उनके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी एक ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, "ग्वालियर में राष्ट्रीय ध्वज लगाने के दौरान क्रेन में हुए हादसे में कुछ लोगों की मृत्यु का दुखद समाचार प्राप्त हुआ व कुछ लोगों कर घायल होने की जानकारी मिली है। पीड़ित परिवार के प्रति शोक संवेदनाएँ। ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना। मैं सरकार से माँग करता हूँ कि इस पूरे मामले की जाँच हो और दोषियों पर कार्यवाही हो।"

रिलेशनशिप के 2 साल पूरे होने पर अविका ने बॉयफ्रेंड के लिए लिखा इमोशनल नोट

दिल्ली दुष्कर्म मामला: राहुल गाँधी का फेसबुक अकाउंट भी हो सकता है ब्लॉक, NCPCR ने भेजा नोटिस

VIDEO: गरीब बच्चे को नारियल पानी पिलाती नजर आईं राखी सावंत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -