शिवराज ने साधा कमलनाथ पर निशाना, कहा- 'उनका नरा कहां गड़ा है...'
शिवराज ने साधा कमलनाथ पर निशाना, कहा- 'उनका नरा कहां गड़ा है...'
Share:

मुरैना: इस समय मध्य प्रदेश में उपचुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। ऐसे में मुरैना के सुमावली विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भ्रष्टाचार को लेकर पूर्व सीएम कमल नाथ पर जोरदार हमला किया। इस दौरान अपने बयान में उन्होंने कहा कि, 'कमल नाथ जी खुद को मिस्टर क्लीन कहते है लेकिन दिल्ली में मिस्टर 15 परसेंट किसे कहा जाता है कमल नाथ जी, ये दुनिया जानती हैं। कमल नाथ ने पूरे प्रदेश को तबाह-बर्बाद कर दिया है।' वैसे आपको याद हो तो दो दिन पहले सुमावली के ही बागचीनी में हुई एक सभा में पूर्व सीएम कमल नाथ ने एक बयान दिया था।

उन्होंने अपने बयान में कहा था कि, 'उनके राजनीतिक जीवन में किसी ने भ्रष्टाचार के मामले में उंगली नहीं उठाई। शिवराज की तरह उनके साथ डंपर कांड, व्यापमं घोटला ओर ई-टेंडर घोटाला नहीं जु़ड़ा है।' इसी बात का जवाब देते हुए बीते शुक्रवार को सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि, 'भ्रष्टाचार का विकेंद्रीकरण राजनैतिक कार्यकर्ताओं तक करने का महापाप कमल नाथ ने किया है। रोज पैसे समेटना, कुछ बांट देना और अधिकांश खुद ले जाना। कमल नाथ पूरे मप्र को चर गए, प्रदेश को दलालों का अड्डा बना दिया।' आगे शिवराज सिंह ने यह भी कहा कि, 'कमल नाथ परसों यहां आए थे, उससे पहले बरसों से नहीं आए।'

वहीं इस सभा में मुख्यमंत्री ने खुद को 20 बार से ज्यादा नंगा-भूखा कहते हुए कांग्रेस पर तंज कसे। इसके अलावा उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ को बाहरी बताते हुए कहा कि, 'किसी को नहीं पता कि कमल नाथ का नरा (गर्भ के समय नवजात से जु़ड़ी नाल)] कहां गड़ा है। कमल नाथ तुम उद्योगपति हो। हे उद्योगपति तूने प्रसूता के लड्डू, कन्यादान योजना का पैसा, गरीबों के कफन के 5000 तक भी छीन लिए। हम नंगे, भूखे हैं, पर इसी माटी के हैं। चंबल प्रोग्रेस-वे, पुल, सड़कें बनवा रहे हैं और जीरो परसेंट पर कर्ज दे रहे हैं।'

यहाँ निकली शिक्षकों के 96 पदों पर भर्तियां, जल्द करें आवेदन

प्रदूषण पर केजरीवाल सरकार का सख्त रुख, अब NDMC पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना

आज से शुरू होंगी स्नातक फाइनल ईयर की एग्जाम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -