बेरहम चोरों ने काट दी वृद्ध महिला की दोनों टाँगे और फिर...'
बेरहम चोरों ने काट दी वृद्ध महिला की दोनों टाँगे और फिर...'
Share:

धार: मध्य प्रदेश में इन दिनों अपराधियों का खौफ बढ़ता जा रहा है। दिन पर दिन चौकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं। अब हाल ही में जो मामला सामने आया है वह के धार के ग्राम एकलारा का है। जहाँ दिनहदाडे गांव की 71 साल की वृद्ध महिला रतनबाई पर धारदार हथियार से हमला कर उनके दोनों पैर काट दिए गए। इस मामले में मिली जानकारी के तहत महिला के पैरों के कड़े और जेवरात लेकर बदमाश फरार हो गए हैं।

बताया जा रहा है घटना के समय महिला खेत पर काम कर रही थी और वो अकेली थी। इस दौरान ही अज्ञात बदमाश आए और इस गंभीर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। इस घटना के बारे में सूचना मिलते ही एसपी आदित्य प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ खुद घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। इसी के साथ ही एफएसएल टीम और क्राइम ब्रांच भी मौके पर पहुंची है। अब इस पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

अब पुलिस के आला अधिकारी दावा कर रहे है कि वह आरोपियों को जल्द पकड़ लेंगे। बताया जा रहा है यह घटना बीते गुरुवार शाम पांच बजे की है। इस मामले में बताया जा रहा है कि महिला अपने घर से कुछ दूरी पर खेत पर खरपतवार हटाने के लिए गई थी। इसी बीच अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। पुलिस का कहना है उन्हें कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एक व्यक्ति को महिला का पैर कटा हुआ दिखाई दिया तो उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। महिला की मौत हो चुकी है।

जम्मू कश्मीर: उरी में सेना को बड़ी सफलता, 5 दिन के सर्च ऑपरेशन में 3 आतंकी ढेर

सुष्मिता सेन की 'आर्या' को मिला इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2021 में नॉमिनेशन

नाबालिग बेटियों के सामने ही अपराधी ने की महिला की हत्या

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -