MP: राम वन गमन पथ निर्माण को लेकर बोलीं आध्यात्म मंत्री- 'अयोध्या से पहले पूरा करने का संकल्प'
MP: राम वन गमन पथ निर्माण को लेकर बोलीं आध्यात्म मंत्री- 'अयोध्या से पहले पूरा करने का संकल्प'
Share:

भोपाल: राम वन गमन पथ निर्माण को लेकर राज्य सरकार तेजी से काम में जुट गई है। अब इसी बीच आध्यात्म विभाग की‌ मंत्री उषा ठाकुर ने एक मशहूर न्यूज़ चैनल से बातचीत में कहा, 'हम कोशिश करेंगे श्री राम वन गमन पथ जल्द से जल्द तैयार हो जाए। कोशिश रहेगी कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के साथ ही राम वन गमन पथ भी जनता को समर्पित कर दिया जाए।‌' इसी के साथ ऊषा ठाकुर ने यह भी कहा कि, 'राम मंदिर अयोध्या में बने उसके पहले मध्य प्रदेश की सरकार का संकल्प है कि मध्यप्रदेश में राम वन गमन पथ का निर्माण निर्धारित समय सीमा में जल्द से जल्द पूर हो जाए।

इसके लिए मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया था कि आचार्य शंकर न्यास की तरह चित्रकूट न्यास बनाया जाए। क्योंकि इससे सभी विभागों का समन्वय निर्धारित हो पाएगा और समय सीमा में काम का विकास सुनिश्चित होगा। इसपर स्वीकृति मिल गई है। अब चित्रकूट के विकास के लिए भी चित्रकूट न्यास का गठन होगा और निर्धारित समय सीमा में राम गमन पथ जनता को समर्पित किया जाएगा।'

इसी के साथ उन्होंने कहा, 'योजना के पहले चरण में चित्रकूट से शुरू हो रहे रामपथ वन गमन मार्ग के निर्माण की फिजीबिलिटी रिपोर्ट और डीपीआर बनाने के लिए आध्यात्म विभाग ने 1 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। पहली किश्त के तौर पर 50 लाख रुपए आवंटित भी किए गए हैं और टेंडर जारी किए गए हैं। कलेक्टर हर 15 दिन मे संबंधित विभागों की बैठक लेकर प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं।' उन्होंने यह भी बताया कि, 'रामपथ वन गमन मार्ग को तीन चरणों मे पूरा किया जाएगा। पहले चरण में कामदगिरि परिक्रमा, दूसरे चरण में चित्रकूट की 84 कोशी परिक्रमा स्थल और तीसरे चरण में रामपथ वन गमन के अन्य महत्वपूर्ण स्थलों को विकसित किया जाएगा।'

संजय राउत ने लगाया राज्यसभा में मार्शल लॉ लागू करने का आरोप

अचानक ट्रक में जा घुसी कार, एक साथ पुरे परिवार की गई जान

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति ने की नए सेनाध्यक्ष की नियुक्ति

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -