MP: लड़के की हत्या पर बवाल, आमने-सामने दो जातियां
MP: लड़के की हत्या पर बवाल, आमने-सामने दो जातियां
Share:

सागर: मध्यप्रदेश के सागर में युवक को जिंदा जलाने का मामला अब तेजी से चर्चाओं का हिस्सा बन रहा है। जी दरअसल इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनके घर को गिरा दिया गया जिससे मध्यप्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। मिली जानकारी के तहत कार्रवाई के 13 दिन बाद मुख्यमंत्री ने मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की है। वहीं दूसरी तरफ मामले में आरोपी गिरफ्तार हैं, और उनके घर को ढहाया भी जा चुका है। इस मामले में कांग्रेस का आरोप है कि 'सरकार यूपी की नकल कर रही है।' अब यह मामला सियासी और जातिगत उन्माद में तब्दील होता नजर आ रहा है। इस मामले में कार्रवाई को लेकर सागर जिले में ब्राह्मण समुदाय ने गुरुवार को महापंचायत रखी।

वहीं इस महापंचायत में मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री भूपेन्द्र सिंह के इस्तीफे की मांग की है। वहीं दूसरी तरफ सरकार की कार्रवाई का विरोध कर रहे लोगों ने मंत्री भूपेन्द्र सिंह पर आरोप लगाया कि, 'उन्होंने छोटे मामले को जातिगत रूप दे दिया।' केवल यही नहीं बल्कि यह भी पूछा गया है कि, 'घर गिराने का कहां प्रावधान है?' आप सभी को बता दें कि इससे पहले राहुल यादव की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सागर खुरई मार्ग को जाम कर दिया था। उस दौरान गुस्साए लोगों से मिलने मंत्री भूपेंद्र सिंह पहुंचे और उन्होंने पीड़ित यादव परिवार को एक लाख रूपए की सहायता देने की बात कही।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों की कई मांगों में से एक थी कि 'आरोपियों के घर को तोड़ा जाए।' इसे मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने जायज़ बताया था। वहीं उसके बाद आरोपियों के घर पर जेसीबी चलाई गई। आपको बता दें कि पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई पर आक्रोशित ब्राह्माणों ने 30 सितंबर को विशाल आंदोलन का ऐलान किया था। इस आंदोलन में शामिल होने के लिए मध्यप्रदेश के अलावा पड़ोसी यूपी से भी लोग सागर पहुंचे थे। क्या है आरोप- जी दरअसल आरोप यह था कि 16 सितंबर देर रात जब मृतक आरोपी की शादीशुदा बेटी से मिलने पहुंचा तो रिश्तेदारों के साथ मिलकर उसने लड़के को ज़िंदा जला दिया। वहीं अस्पताल में उसकी मौत हो गई। केवल यही नहीं बल्कि लड़की खुद भी 60 फीसद झुलस गई। जी दरअसल लड़की ने अपने बयान में कहा कि, 'लड़के ने ही दोनों को आग लगाई, उसके रिश्तेदार निर्दोष हैं।' इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी, उनका घर ढहाने के बाद मुख्यमंत्री ने सीबीआई जांच के आदेश दिये।

अपराधियों ने सपा नेता हर्ष यादव को बाजार में दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोली, मौत

कपूर और बादाम के तेल से जलाया, 2 साल की मासूम ने अस्पताल में तोड़ा दम।।। पुलिस को नरबलि की आशंका

हिंदू लड़कियों से कुंवारा हूँ कहकर संबंध बनाता है अमीरुल

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -