मध्य प्रदेश पुलिस की बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 6 लाख का इनामी डकैत ढेर
मध्य प्रदेश पुलिस की बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 6 लाख का इनामी डकैत ढेर
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुख्यात डकैत बबुली कोल और उसके साथी को मध्य प्रदेश पुलिस ने आज सुबह हुई मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। पुलिस लंबे समय से दोनों डकैत की तलाश में थी। डाकू बबुली कोल के सिर पर 6 लाख रुपये का इनाम भी घोषित था। दोनों कुख्यात डाकुओं ने 8 सितंबर को एक किसान को अगवा कर लिया और उसकी रिहाई के लिए उसके परिवार वालों से लाखों रुपये की मांग कर रहे थे।

डकैतों ने 8 सितंबर को सतना जिले के अंतर्गत आने वाले हर्षीद गांव के किसान अवधेश द्वेदी का अपहरण कर लिया और उसे छोड़ने के बदले में 50 लाख रुपये की मांग रखी। पुलिस के मुताबिक, बबुली कोल और उसके साथी लवलेश कोल को आज सुबह लेडरी के पास हुई मुठभेड़ में मार गिराया गया। दोनों बड़े खूंखार डाकू थे और उन पर भारी-भरकम की इनामी राशि भी घोषित थी। बबुली कोल पर 6 लाख तो लवलेश पर 1।5 लाख रुपए का इनाम रखा गया था।

किसान अवधेश द्वेदी के अपहरण के बाद से ही पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी हुई थी। डकैतों ने किसान की सकुशल रिहाई के लिए 50 लाख की मांग की थी और पुलिस जब तक उनका पता लगा पाती, डकैतों ने 12 सितंबर को किसान को छोड़ दिया। सूत्रों के अनुसार, डाकुओं ने 5 लाख में किसान को छोड़ दिया था, लेकिन पुलिस अब भी डकैतों की तलाश में थी। सोमवार की सुबह पुलिस ने लेडरी में डकैतों को घेर लिया। इस बीच डकैतों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी, दोनों पक्षों की तरफ से भारी गोलीबारी में डकैत बबुली कोल और उसका एक साथी मारा गया। 

ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने पीयूष गोयल को पत्र लिखकर की यह मांग

मूडीज की रिपोर्ट ने पाकिस्तान की इकोनॉमी को दिखाया आईना, गहरा सकता है संकट

सेल बढ़ाने के लिए कंज्यूमर ड्यूरेबल कंपनियां बना रही यह रणनीति

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -