नवरात्र शुरू होते ही दुर्गा बनी महिला, बलात्कारी को 25 बार मारा चाकू
नवरात्र शुरू होते ही दुर्गा बनी महिला, बलात्कारी को 25 बार मारा चाकू
Share:

भोपाल: मध्यप्रदेश से हाल ही में जो मामला सामने आया है उसे जानने के बाद आपके होश उड़ सकते हैं। इस मामले में एक महिला ने अपना दुर्गा रूप दिखाया है। जी दरअसल उसने अपने साथ हो रहे दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर एक युवक का कत्ल कर दिया है। बताया जा रहा है महिला अपने इस कथित आरोपी से बहुत परेशान हो गई थी और इसी के चलते उसने उसकी जान ले ली। महिला ने उस युवक को 25 बार चाकुओं से गोद कर उसकी जान ले ली। इस मामले को एमपी के गुना शहर का बताया जा रहा है। इस मामले में महिला का आरोप है कि 'युवक साल 2005 से उसके साथ लगातार दुष्कर्म कर रहा था।

उस समय वो नाबालिग ही थी।' वहीं जब इस मामले में पुलिस ने जांच की तो यह सामने आया कि मृतक युवक का नाम बृजभूषण शर्मा है। जो अशोकनगर जिले का रहने वाला था। इस मामले में पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला भी अशोकनगर की ही रहने वाली है। जी दरअसल इस मामले में महिला ने पुलिस को बताया कि 'जब वो 16 साल की थी तो बृजभूषण शर्मा ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। इसके बाद कई बार युवक ने डरा धमका कर उसके साथ जबरदस्ती की।

अंत में महिला ने एक शिक्षक से शादी कर ली ताकि बृजभूषण से उसका पीछा छूट जाए। शादी हो जाने के बाद महिला को एक बेटी भी हुई लेकिन इसके बाद भी बृजभूषण ने उसका पीछा नहीं छोड़ा।' इस मामले में महिला ने आगे बताया कि वारदात की रात जब महिला घर में अकेली थी तो बृजभूषण उसके घर आ गया और वह उस समय नशे में था। इस दौरान उसने महिला के साथ फिर जबरदस्ती की लेकिन इस बार महिला के सब्र का बांध टूट गया और उसने चाकुओं से गोदकर उसकी हत्या कर दी। अब इस मामले में महिला ने खुद अपना जुर्म कबूला है और पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

क्या भारत से ख़त्म हो रहा कोरोना ? सक्रीय मामलों में लगातार आ रही गिरावट

गुजरात में अगले 5 दिनों तक हो सकती है भारी बारिश

ज्यादा लगेज पर लगा चार्ज तो भड़के करणवीर बोहरा, ट्वीट करके हो गए ट्रोल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -