MP: इतनी छोटी सी गलती के लिए काट दिए युवक के दोनों हाथ
MP: इतनी छोटी सी गलती के लिए काट दिए युवक के दोनों हाथ
Share:

होशंगाबाद: MP के होशंगाबाद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जी दरअसल यहाँ एक युवक के 5 आरोपियों ने दोनों हाथ काट दिए हैं। बताया जा रहा है मुख्य आरोपी स्थानीय सरपंच का पति है। इस मामले में मिली जानकारी के तहत इन लोगों में पुराने विवाद हैं। उसी विवाद को लेकर युवक ने सरपंच पति का कॉलर पकड़ लिया था। इसी बात से नाराज लोगों ने युवक के दोनों हाथ काट दिए हैं। इस घटना को बाबई के ग्राम चोराहेट की बताया जा रहा है।

यहाँ आरोपियों ने वारदात को शुक्रवार की रात को अंजाम दिया है। इस मामले में मिली खबर के मुताबिक आरोपियों ने युवक को योजनाबद्ध तरीके से घेरकर रोका और इसके बाद मारपीट की। मारपीट के बाद तलवारनुमा हथियार से उसके दोनों हाथ काट दिए। उसके बाद घायल युवक को गंभीर हालत में होशंगाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब पुलिस आरोपियों की तलाश में छपेमारी कर रही है।

कहा जा रहा है अभी भी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर छापेमारी जारी है। इस मामले में बाबई टीआई अशोक बरबड़े का कहना है कि, '27 वर्षीय सोमेश चौधरी गांव की तरफ आ रहा था। इसी दौरान नहर के पास वेंकट, केशव, भगवान सिंह, नाती चौधरी और मकरंद ने घेराबंदी कर उसकी बाइक रोक ली। पांचों ने पहले सोमेश के साथ मारपीट की। इसके बाद बका से उसके दोनों हाथ काट दिए।' इस घटना के बारे में जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और घायल सोमेश को किसी तरह होशंगाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पाकिस्तान सरकार उन लोगों को पूरी तरह से आश्रय दे रही है जो भारत विरोधी आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं: दिग्विजय सिंह

शिवसेना ने NCP सांसद को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- गठबंधन में ना खोले जहर...

औरंगाबाद: दर्जनों दुकानें जलकर राख, करोड़ों रुपये का नुकसान

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -