निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी से अब क्या गुंडे भी लड़ेंगे चुनाव !
निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी से अब क्या गुंडे भी लड़ेंगे चुनाव !
Share:

ब्यूरो रिपोर्ट/रतलाम: मध्य प्रदेश मेें नगर निगमों के चुनाव होने जा रहे है ऐसे में नगर निगम चुनावों में टिकिटों के लिये कांग्रेस और भाजपा में आपसी घमासान मचा हुआ है। रतलाम शहर की बात करें तो यहां पर कांग्रेस पार्टी से कई गुंडे, बदमाश लोग भी पार्टी से टिकिट लेने के लिये लाईन मेें खडे है। ऐसे ही एक शख्स वार्ड क्रमांक 46 से कांग्रेस के टिकिट पर पार्षद का टिकिट लेना चाहते है। मुबारिक खान जो कि पूर्व में भी कांग्रेस से वार्ड क्रमांक 30 से पार्षद रह चुके है और वर्तमान में रतलाम शहर कांग्रेस के उपाध्यक्ष भी है एक बार फिर से चुनाव में अपना दावं लगाने की फिराक में है। आपको बता दें मुबारिक खान रतलाम पुलिस की रडार पर है मुबारिक खान के खिलाफ रतलाम के स्टेशन रोड थाने पर धारा 294, 323, 506, 34, 365 तथा 367 के तहत मामले दर्ज है और पुलिस मुबारिक खान की सघनता से तलाश कर रही है कभी भी इनकी गिरफ्तारी हो सकती है। मुबारिक खान के तीन अन्य साथी अमजद खान, मोहम्मद और अनीस के खिलाफ भी पुलिस ने मामले दर्ज किए हैं तथा उनकी भी सघनता से तलाश की जा रही है।

FIR की प्रति संलग्न

                                                                                                 पुलिस FIR की प्रति संलग्न 

जानिए क्या है मामला:-

मामला मध्यप्रदेश के रतलाम शहर का है जहां दिनांक 31 मई 2022 की रात को करीब 9 बजे जावरा फाटक के पास एक पत्रकार चाय पिने गया था। जब वह वहां से जाने लगा तो अमजद खान उसके पास पहुंचा और पत्रकार के साथ गाली गलोच करने लगा। पत्रकार ने अमजद से पूछा क्या हुआ तो बदले में अमजद पत्रकार को मारने पीटने लगा और उसके दो साथी मोहम्मद और अनीस भी वहां आगये और वो भी पत्रकार को मारने लगे। इतने में मुबारिक खान भी वहां पंहुचा और पत्रकार के साथ मार पीट करने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा। विवाद का कारण व्हाट्सप्प मेसेज को लेकर हुआ था जिससे बात मार पीट तक पहुंच गई अब पत्रकार ने थाने पर आवेदन दे कर सख्त करवाई की मांग की है।

ऐसे में सवाल यह उठता है कि ऐसे छवि वाले नेता कांग्रेस से टिकिट लेकर पार्षद बनेगें तो फिर वे स्वंय का विकास करेगें या शहर का विकास कर पायेगें। कांग्रेस जो कि इस समय सत्ता से बहार है और उसे वापस सत्ता में वापसी करना है तो उसे स्वच्छ छवि वाले नेताओं को आगे लाना होगा, न की गुंडे, बदमाश तत्वों को आगे ला कर खडा करना है। अगर कांग्रेस समय रहते ऐसे तत्वों को पार्टी से दूर नहीं रखती है तो फिर रतलाम शहर में उसे जीत मिलना नामुकिन हो जायेगा। 

कांग्रेस के कई कार्यकर्त्ताओं ने पार्टी के वरिष्ट नेता कांतिलाल भूरिया, चुनाव प्रभारी सज्जनसिंह वर्मा और पार्टी प्रदेषाध्यक्ष कमलनाथ को साफ संदेश दे दिया है कि अगर पार्टी ने गलत लोगों को टिकिट दिया तो फिर हार की जिम्मेदारी पार्टी की स्वंय रहेगी और ऐसे लोगों के समर्थन में कार्यकर्त्ता भी काम नहीं करेगें। पार्टी में टिकिट की दावेदारी को लेकर घमासान जारी है एक दो दिनों में पार्टी अपने निगम अध्यक्ष सहित पार्षदों के टिकिटों के नाम का ऐलान कर देगी। ऐसे में कांग्रेस को चाहिये की वो साफ छवि वाले नेताओं का ही चयन करें ताकि उसे बाद में पछताना नहीं पडे़।

जानिए किसने क्या कहा :-

रतलाम कांग्रेस जिला अध्यक्ष महेंद्र कटारिया से इस विषय पर बात की गई तो उन्होंने स्वीकारते हुए कहा कि मुबारिक खान पर कुछ मामले दर्ज हैं और उनका वार्ड क्रमांक 46 के लिए आवेदन प्राप्त हुआ है जिस पर चर्चा की जाएगी, अभी उन्हें टिकट नहीं दिया गया है।

पूर्व महापौर एवं कांग्रेस के नेता पारस सकलेचा से इस विषय पर सवाल किया तो उन्होंने बताया कि मुझे अभी कोई जानकारी नहीं है लेकिन किसी भी व्यक्ति को पार्टी टिकट देने से पहले उसका पिछला रिकॉर्ड देखती है उसके बाद ही किसी का नाम फाइनल किया जाता है।

रतलाम भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा ने इस विषय पर कहा कि कांग्रेस पार्टी तो आपराधिक मानसिकता वाली पार्टी है हमारी भारतीय जनता पार्टी साफ-सुथरी छवि वाली पार्टी है। रही बात कांग्रेस की तो उसमें कई अपराधिक प्रवृत्ति के लोग जुड़े हैं।

'मैं इस मंडी से दूर...', हरियाणा के निर्दलीय MLA बोले- राज्यसभा चुनाव में नहीं डालूंगा वोट

'पापा विधायक हैं हमारे..', पुलिसकर्मियों से भिड़ गई भाजपा MLA की बेटी, मीडिया से भी की बदसलूकी

अजब-गजब! भोपाल में 'हनुमान जी' ने चुना जिला पंचायत का सदस्य, जानिए कैसे?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -