मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार का 'हिंदुत्वादी कार्ड', बनाया जाएगा श्री राम वन पथ गमन
मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार का 'हिंदुत्वादी कार्ड', बनाया जाएगा श्री राम वन पथ गमन
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार हिंदुत्व के एजेंडे को अपना हथियार बनाने का प्लान किया है। सरकार ने अगले वर्ष होने वाले नगर निगम चुनाव से पहले प्रदेश में 'राम वन पथ गमन' कॉरिडोर को विकसित करने की घोषणा की है। दो चरणों में बनने वाले इस गलियारे के मद्देनजर सरकार ने पहले चरण के लिए 10 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। 

कमलनाथ सरकार के मंत्री का कहना है कि जब 'राम वन पथ गमन' बन जाएगा, तो राज्य सरकार उसी 'राम वन पथ गमन' पर चलेगी। यह गलियारा उस रास्ते पर बनेगा, जहां-जहां से वनवास के दौरान राम और सीता चित्रकूट से लेकर अमरकंटक तक गए थे। 'राम वन पथ गमन' कॉरिडोर बधवारा कटनी, राम घाट जबलपुर, रामनगर मंडला, डिंडोरी, शहडोल से होकर अमरकंटक तक जाएगा। दरअसल, मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकायों के चुनाव होने वाले हैं। अभी राज्य की 16 नगर निगमों में भाजपा सत्ता में है।

वहीं, नगर पालिकाओं और पंचायतों में भी ज्यादातर में भाजपा का कब्ज़ा है। ऐसे में जबकि भाजपा के एजेंडे में शामिल रहा अयोध्या का राम मंदिर बनने वाला है तो मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने भी अपनी हिंदुत्ववादी छवि को मजबूत करने की योजना तैयार की है। CM कमलनाथ के निर्देशों के बाद सरकार ने अपनी हिंदुत्ववादी छवि चमकाने के लिए 'राम वन पथ गमन' गलियारे के लिए प्लान तैयार किया है।

देश की सबसे रईस पार्टी बनी भाजपा, कांग्रेस सहित छह राष्ट्रीय पार्टियों से तीन गुना मिला चंदा

ब्राज़ील में मिला दुनिया का सबसे पुराना नरभक्षी डायनासोर, अभी भी सुरक्षित है पूरा शरीर

हरियाणा: कैप्टन अभिमन्यु को मात देने वाले इस नेता को मिल सकता है मंत्री पद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -