UPSC की तैयारी करती हिन्दू लड़की, पंचर की दुकान लगाता शकील...फिर आया 'लव जिहाद' का एंगल
UPSC की तैयारी करती हिन्दू लड़की, पंचर की दुकान लगाता शकील...फिर आया 'लव जिहाद' का एंगल
Share:

जबलपुर: देश के विभिन्न कोनों से लव जिहाद के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। किस तरीके से गैर-मुस्लिम को झांसा देकर फंसाकर उनका धर्म परिवर्तन करवाया जाता है और न मानने पर उन पर जुल्म किया जाता है, यहाँ तक कि बात न मानने पर उनकी हत्या तक कर दी जाती है, कुछ राज्यों में लव जिहाद पर कानून बनने के बाद इसे काफी गंभीरता से लिया जा रहा है। अब ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर से सामने आया है। जिसके बाद हिन्दू संगठनों में आक्रोश भड़क उठा है। 

हिंदूवादी संगठनों का कहना है संजीवनी नगर थाना छेत्र अंतर्गत रहने वाली एक युवती जो दिल्ली में रहकर UPSC की पढ़ाई का रही थी, उसे एक मुस्लिम लड़के ने प्यार का झांसा देकर लव जिहाद का शिकार बनाया है। यही नहीं युवक ने उसके साथ शादी करने के लिए फर्जी आधार कार्ड और डॉक्यूमेंट लगाकर डिंडोरी जिले के कलेक्टर कार्यालय में आवेदन दिया गया था, जिसके बाद समाचार पत्रों के जरिए परिजनों को इस मामले की सुचना मिली। संगठन के कार्यकर्ता ने बताया की शकील नाम का लड़का जिसने ये लव जिहाद किया है, वो सड़क पर पंचर की दुकान लगाता है। 

बताया जा रहा है की शकील, युवती को बहला फुसलाकर उसके साथ फर्जी दस्तावेज़ों से शादी करने वाला था। किन्तु फर्जी दस्तावेज लगाने के कारण मामला उजागर हो गया, जिसके बाद शकील और युवती दोनों का मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। वहीं, लड़की के परिवार वाले यहाँ-वहां न्याय की गुहार लगता हुए भटक रहे हैं। इस मामले में गोहलपुर थाना प्रभारी अरविन्द चौबे ने बताया है कि लड़की के परिजनों की शिकायत पर तफ्तीश की जा रही है। लड़के की भी खोजबीन जारी है, वहीं विश्व हिन्दू परिषद् (VHP) का कहना है की 24 घंटे के अंदर कार्यवाही की जाये, नहीं तो हम उग्र आंदोलन करेंगे। 

कानपुर में प्लॉट नीलामी के नाम पर की जा रही थी धोखाधड़ी, बैंक अधिकारियों समेत 19 के खिलाफ केस दर्ज

बिहार: यूरिया की कालाबाजारी कर रहा था विक्रेता, दर्ज हुआ केस

बलात्कार: दर्द निवारक गोली खाकर सोई वायुसेना की महिला अफसर, नींद खुली तो शरीर पर नहीं थे कपड़े..

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -