दुष्कर्म मामले में 6 माह से फरार है कांग्रेस विधायक का बेटा, अब गृहमंत्री ने दे दिया अल्टीमेटम
दुष्कर्म मामले में 6 माह से फरार है कांग्रेस विधायक का बेटा, अब गृहमंत्री ने दे दिया अल्टीमेटम
Share:

इंदौर: दुष्कर्म मामले में उज्जैन के बड़नगर से कांग्रेस MLA मुरली मोरवाल के फरार चल रहे बेटे करण मोरवाल पर घोषित ईनाम की राशि अब 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार की जा रही है। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि उन्होंने इंदौर IG को करण मोरवाल पर इनाम बढ़ाने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही मिश्रा ने चेतावनी दी है कि यदि कांग्रेस MLA मुरली मोरवाल के बेटे ने दो दिन में सरेंडर नहीं किया, तो ऐसी कार्रवाई करेंगे जो राज्य में मिसाल बन जाएगी।

 

उन्होंने कहा मेरी कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल से प्रार्थना है कि बेटे को एक दो दिन में पेश कर दें, वरना कुर्की और डिमोलेशन की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। वहीं पुलिस ने कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल पर दबाव बढ़ा दिया है। मंगलवार को पुलिस ने कांग्रेस MLA मुरली मोरवाल के छोटे बेटे शिवम से भी इस मामले में पूछताछ की थी। वहीं कांग्रेस विधायक खुद भी पलासिया थाने पहुंचे थे। उल्लेखनीय है कि बड़नगर से कांग्रेस MLA मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल पर उनकी ही पार्टी कांग्रेस की एक स्थानीय नेत्री ने बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया है। 

दुष्कर्म का केस दर्ज होने के बाद पिछले लगभग 6 माह से कांग्रेस MLA का बेटा फरार चल रहा है। इस मामले में कांग्रेस नेत्री और आरोपी करण मोरवाल के कई ऑडियो भी इंटरनेट पर वायरल हुए थे। वहीं, बीते दिनों कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तनखा और पीड़िता के बीच बातचीत का एक ऑडियो भी सामने आया था। जिसके बाद प्रदेश का सियासी पारा चढ़ गया था और भाजपा ने कमलनाथ और दिग्विजय को घेरा था।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर की छापेमारी

क्रिप्टोक्यूरेंसी की कीमतों में आया इतने प्रतिशत उछाल

चंद्रबाबू नायडू ने केंद्रीय बलों से सुरक्षा की मांग की

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -