इंदौर: शादी में तीन दिन तक दूल्हे ने किया भाभी संग दुष्कर्म, हुआ गिरफ्तार
इंदौर: शादी में तीन दिन तक दूल्हे ने किया भाभी संग दुष्कर्म, हुआ गिरफ्तार
Share:

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जी दरअसल यहाँ एक विवाहिता अपने मामा ससुर के लड़के की शादी में शामिल होने आई थी। वहीँ यहाँ दूल्हे ने उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी दूल्हे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीँ पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। इस मामले में पीड़िता का आरोप है कि दूल्हे की बहन ने उसे कमरे में बंद कर दिया था और फिर बीती 8 जुलाई को उसके साथ दुष्कर्म किया गया। वहीँ पुलिस को दिए गए अपने बयान में पीड़िता ने कहा, 'आरोपी ने घटना के बाद उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी।'

इस मामले में सांवेर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी भाई बहन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पीड़िता का कहना है आरोपी अनिल उसके मामा ससुर का लड़का है। महिला ने इस मामले में यह भी बताया कि उसके साथ तीन बार दुष्कर्म किया गया। उसकी तबियत खराब हो गयी और जब वो अपने घर लौटी तो उसने अपने पति को इस मामले की पूरी जानकारी दी। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

सांवेर थाना के हेड कांस्टेबल थानसिंह पटेल का कहना है कि, 'पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि जब वो विवाह समारोह में शामिल होने पहुंची थी तो उसकी ननद उसे अकेले कमरे में लेकर गई। जहां पर शराब के नशे में धुत्त आरोपी दूल्हा हाथों में महंदी लगाए मौजूद था। खाली कमरे में आरोपी और उसकी बहन ने उसे पकड़ लिया फिर उसके साथ गलत काम किया गया।' इसी के साथ यह भी बताया गया है कि दूसरी बार भी उनकी ननद एक पास वाले घर में उसे लेकर गई वहां भी आरोपी पहले ही मौजूद था और फिर उसके साथ बलात्कार किया गया। अब पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ तीन बार रेप की घटना को अंजाम दिया गया।

अमेरिका ने कनाडा और मैक्सिको के साथ कोरोना यात्रा प्रतिबंधों का किया विस्तार

राज कुंद्रा के वकील का कबूलनामा- 'हाँ वो दोनों गंदा कंटेंट बना रहे थे...'

आज फिर भूकंप के झटकों से कांपा बीकानेर, 4.8 मापी गई तीव्रता

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -