MP ने MSP पर धान खरीद का तोड़ा रिकॉर्ड, 5 लाख से ज्यादा किसानों को मिला भुगतान
MP ने MSP पर धान खरीद का तोड़ा रिकॉर्ड, 5 लाख से ज्यादा किसानों को मिला भुगतान
Share:

भोपाल: आप सभी जानते ही होंगे इस समय भी बहुत से किसान हैं जो कृषि कानून के विरोध में राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर बैठे हुए हैं। जी दरअसल किसानों को सबसे ज्यादा डर MSP के खत्म होने का है। अब इसी बीच मध्य प्रदेश सरकार ने MSP पर धान की खरीद का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जी हाँ, बताया जा रहा है प्रदेश में बीते शुक्रवार तक राज्य सरकार ने 5.80 लाख किसानों से 37 लाख टन से ज्यादा धान की खरीदी गई। सिर्फ यही नहीं बल्कि इसके लिए किसानों को पांच हजार करोड़ रुपये का भुगतान भी हो चुका है। आप सभी को जानकारी दे दे कि धान की MSP पर हुई इस खरीद ने अब तक के बने हुए सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

बीते साल प्रदेश में 25.86 लाख टन धान की खरीद हुई थी, और वह भी अपने आपमें एक रिकॉर्ड था। ऐसे में इस बार पिछले साल का रिकॉर्ड टूट चुका है। मध्य प्रदेश में नवंबर से पंद्रह सौ से ज्यादा खरीद केंद्रों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (1,868 रुपये प्रति क्विंटल) पर धान की खरीद शुरू हुई थी, जो 15 जनवरी को समाप्त हो चुकी है। बताया जा रहा है इस दौरान 37 लाख टन धान खरीदी गई और यह प्रदेश में हुई अब तक की धान खरीद का रिकॉर्ड है।

एक तरफ जहाँ देश में MSP को खत्म किए जाने जैसी अफवाह फैल रही हैं वहीं दूसरी तरफ ऐसी खबर ने सभी का दिल जीत लिया है। आप जानते ही होंगे नए कृषि कानून को लेकर किसानों के मन में एक ही डर है और वह है एमएसपी के खत्म होने का डर, हालांकि केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक सभी साफ कर चुके हैं कि न तो न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद बंद होगी और न ही मंडियां।

केबीसी 12 का फिनाले एपिसोड होगा बेहद स्पेशल, मिलिट्री बैंड का परफॉर्मेंस देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

काला हिरण शिकार मामला: सलमान खान को मिली हाजरी माफी, अब इस दिन होना पड़ेगा पेश

आउटिंग पर माँ साथ निकले तैमूर अली खान, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -