मध्य प्रदेश को मिली एक और बड़ी सफलता, राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे में मिला पांचवां स्थान, CM ने दी बधाई
मध्य प्रदेश को मिली एक और बड़ी सफलता, राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे में मिला पांचवां स्थान, CM ने दी बधाई
Share:

भोपाल: NCERT तथा CBSE की तरफ से कराए गए राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे में मध्य प्रदेश ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। हर 3 वर्ष पर होने वाले राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे में मध्यप्रदेश को पांचवा स्थान प्राप्त हुआ है। इस सर्वे में प्राथमिक कक्षाओं ( पहली से लेकर आठवीं) की शैक्षिक सफलताओं का मूल्यांकन किया जाता है। वर्ष 2017 में मध्य प्रदेश 17वें पायदान पर था। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस सफलता के लिए राज्य के लोगों को ट्वीट कर बधाई दी है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा कि आज मुझे अत्यंत हर्ष एवं गर्व का अनुभव हो रहा है कि मध्य प्रदेश प्रारंभिक कक्षाओं की शैक्षिक सफलताओं में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे में पूरे देश में पांचवें स्थान पर है। वर्ष 2017 में मध्यप्रदेश 17वें स्थान पर था। ऐतिहासिक सफलता के लिए आप सभी का हार्दिक अभिनंदन। बता दें कि राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे 12 नवंबर 2021 में कराया गया था।

वही सर्वे में तीसरी में भाषा में राज्य ने 10वां स्थान, गणित,पर्यावरण तथा अध्ययन में चौथा स्थान प्राप्त किया है। राज्य को कक्षा 5वीं में भाषा में 9वां स्थान, गणित,पर्यावरण तथा अध्ययन में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं, कक्षा आठवीं में भाषा में 23वां स्थान, गणित में पांचवा, विज्ञान में 9वां तथा सामाजिक अध्ययन में 7वां स्थान प्राप्त हुआ है। कक्षा दसवीं में भाषा और गणित में 7वां, विज्ञान में 16वां, सामाजिक अध्ययन में 25वां और इंग्लिश में 28वां स्थान प्राप्त हुआ है। राष्ट्रीय सफलता सर्वे केंद्र सरकार की तरफ से कराया जाता है। इसके माध्यम से स्कूली शिक्षा में सफलताओं को परखा जाता है। इसके लिए पूरे देश से नमूनें लिए जाते हैं। जिसके आधार पर कक्षा तीसरी, पांचवी, आठवीं तथा दसवीं के विद्यार्थियों की शैक्षिक सफलताओं को परखा जाता है। स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता का आकलन करके सर्वे के आधार पर स्कूली शिक्षा के लिए नई नीतियों बनाकर सुधारात्मक प्रक्रिया की जाती है।

गर्मियों में जा रहे हैं घूमने तो इन जगहों को करें इग्नोर वरना फंस जाएंगे आप

दिल्ली-UP में चढ़ेगा पारा, केरल में समय से पहले आएगा मानसून

आज से आरंभ होगा देश का सबसे बड़ा ‘ड्रोन महोत्सव’, PM मोदी करेंगे उद्घाटन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -