मुरैना कृषि मंडी में चली ताबड़तोड़ गोलियां, आपस में भिड़े दो किसान गुट
मुरैना कृषि मंडी में चली ताबड़तोड़ गोलियां, आपस में भिड़े दो किसान गुट
Share:

मुरैना:  मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के कृषि मंडी में किसानों के दो दलों में झड़प होने की खबर सामने आ रही है। विवाद इतना बढ़ गया है कि एक किसान दूसरे गुट पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगा। पुलिसिया खौफ से बेखौफ होकर किसान सरेआम कृषि मंडी में गोलियां बरसा रहा था। घटनास्थल पर मौजूद किसी शख्स ने किसान का फायरिंग करते हुए वीडियो उतार लिया है। वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उसके बाद जिले में हड़कंप मच गया है।

वायरल वीडियो में साफ नज़र आ रहा है कि लाल शर्ट पहने किसान सरेआम बाजार में गोलियां चला रहा है। फायरिंग की वजह से कृषि मंडी में हड़कंप मच गया था। बताया जा रहा है कि कृषि मंडी में कुछ बदमाश बगैर टोकन के ही बाजरा तौलने के प्रयास में लगे थे। इसका कुछ किसानों ने मौके पर विरोध आरंभ कर दिया। उसके बाद बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि पिढ़ावली गांव का किसान इसमें जख्मी हुआ है।

मुरैना एएसपी हंसराज सिंह ने मीडिया को मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि किसानों के दो गुट में विवाद हो गया था। दोनों गुट ने एक-दूसरे को पीटा है और गोलियां चलाई हैं। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आईपीओ बाजार ने बैल रैली के बीच 25K-Cr करोड़ रुपये जुटाए

RBI मुद्रास्फीति की चिंताओं पर दरों में नहीं होगी कटौती

FPI ने नवंबर में 62000-Cr के रिकॉर्ड का संचार किया शुरू

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -