मध्यप्रदेश चुनाव: मैदान में हैं किसान, राजपरिवार के सदस्यों से लेकर किन्नर और डॉक्टर भी
मध्यप्रदेश चुनाव: मैदान में हैं किसान, राजपरिवार के सदस्यों से लेकर किन्नर और डॉक्टर भी
Share:

भोपाल: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में इस बार दिलचस्प जंग होती नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार बता दें कि यहां चुनाव में किसान से लेकर किन्नर तक ताल ठोक रहे हैं। वहीं राज्य में बुधवार को वोटिंग हो रही है। बता दें कि चुनावी मैदान में विभिन्न स्टार उम्मीदवार हैं जिनमें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर राजपरिवार के सदस्य, पूर्व नौकरशाह और डॉक्टर भी शामिल हैं। 

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव: चुनावी ड्यूटी कर रहे दो अधिकारियों की हार्ट अटैक से मौत

इसके साथ ही बता दें कि चुनाव मैदान में कई आम व्यक्ति और किन्नर भी हैं जो 230 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए अपना भाग्य आजमा रहे हैं। बता दें कि राज्य में लगातार 15 वर्षों से भाजपा सत्ता में है। इसके अलावा बता दें कि शिवराज सिंह चौहान लगातार चौथी बार भाजपा के मुख्यमंत्री का चेहरा हैं और वह सीहोर जिले की अपनी परंपरागत बुधनी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। बता दें कि कांग्रेस के कई दिग्गज विधानसभा चुनाव नहीं लड़ रहे हैं जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और गुना से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हैं।

विधानसभा चुनाव 2018 : क्या है यह VVPAT मशीन, जो 11 दिसंबर को तय करेंगी हजारों प्रत्याशियों का भविष्य ?

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा और कांग्रेस के अलावा अन्य पार्टियों ने भी दम भरा है। वहीं बता दें कि दिग्विजय सिंह और कुछ अन्य दिग्गजों के मामले में उनके परिवार के सदस्य चुनाव मैदान में हैं। इसके साथ ही दो सबसे बड़े स्वयं घोषित किसान पुत्र चौहान और मध्यप्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रमुख अरूण यादव बुधनी सीट पर एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में हैं। वहीं बता दें कि इस सीट से वर्तमान मुख्यमंत्री चौहान ने 1989-90 में अपना पहला विधानसभा चुनाव लड़ा था। 


खबरें और भी 

मप्र चुनाव : करोड़ों गरीबों की मुट्ठी में बंद है 656 करोड़पतियों का भविष्य, सबसे अमीर प्रत्याशी BJP का

मध्यप्रदेश चुनाव: घपले, चाकूबाजी और ईवीएम में खराबी की शिकायतों के बीच इंदौर में हुआ सर्वाधिक 26 फीसद मतदान

मध्यप्रदेश चुनाव: शिवराज सिंह ने पत्नी साधना संग नर्मदा किनारे की पूजा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -