मध्यप्रदेश चुनाव 2018: सागर में आज दो दिग्गज नेता भरेंगे हुंकार
मध्यप्रदेश चुनाव 2018: सागर में आज दो दिग्गज नेता भरेंगे हुंकार
Share:

सागर: देश में इस समय चुनावी समर चल रहा है और इस चुनावी माहौल में प्राय: सभी पार्टियां अपने अपने प्रत्याशियों का पुरजोर तरीके से प्रचार कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार बता दें कि मध्यप्रदेश में इस समय सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। विधानसभा चुनाव के करीब आते ही भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारक भी पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में सभाएं करने आ रहे हैं। यहां हम आपको बता दें कि मध्यप्रदेश के सागर जिले में शुक्रवार को जहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आ रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के स्टार प्रचारक माने जाने वाले राहुल गांधी भी सागर के देवरी विधानसभा में सभा करेंगे। 

मध्यप्रदेश चुनाव: 42 सालों तक कांग्रेस ने किया है राज्य पर शासन, लेकिन सारे मुख्यमंत्री रहे सवर्ण

यहां बता दें कि मध्यप्रदेश में चुनावी जनसंपर्क की शुरूआत अमित शाह पहले ही कर चुके हैं। वहीं सागर के कजलीवन मैदान में होने वाली अमित शाह की सभा में लाखों कार्यकर्ताओं के शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं राहुल गांधी भी सागर की देवरी विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी हर्ष यादव के समर्थन में रैली और आम सभा को संबोधित करेंगे। 

मध्यप्रदेश चुनाव: राज्य के दो दर्जन से ज्यादा गांव में प्रचार के लिए नहीं जा पा रहे राजनेता, ये है वजह

गौरतलब ​है कि प्रदेश में 28 नवंबर को मतदान होना है और अब उसमें ज्यादा समय भी नहीं बचा है। वहीं भाजपा ​कांग्रेस के अलावा अन्य पार्टियां भी पूरी जोर आजमाईश में लगी हुई है। बता दें कि प्रदेश के सागर जिले में भाजपा कायम है। वहीं इस बार भाजपा से शैलेन्द्र जैन और कांग्रेस से नेवी जैन में कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद की जा रही है। इसके अलावा शुक्रवार को होने वाली अमित शाह की राजनीतिक सभा का असर लोगों पर कितना होता है। ये तो चुनाव के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। 


खबरें और भी   

मध्यप्रदेश चुनाव: कांग्रेस की बैरागढ़ सभा में बिजली ने खेली आंख-मिचौली, कमलनाथ ने शिवराज पर साधा निशाना

मध्यप्रदेश चुनाव: भाजपा की बड़ी मुश्किलें, हार-जीत के समीकरण पर असर डाल सकते हैं पार्टी के बागी नेता

मिजोरम विधानसभा चुनाव 2018: मुख्यमंत्री लल थनहवला लड़ रहे दो सीट से चुनाव

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -