मध्यप्रदेश चुनाव 2018: चुनाव प्रचार में चली गोली, भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता घायल
मध्यप्रदेश चुनाव 2018: चुनाव प्रचार में चली गोली, भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता घायल
Share:

जबलपुर: देश में चुनावी बिगुल बज गया है और अब प्राय: सभी पार्टियां अपने प्रत्याशियों का प्रचार पूरे जोश और जुनून के साथ कर रही हैं। जानकारी के अनुसार बता दें कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 को लेकर राजनीतिक दलों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच चुनाव प्रचार खूनी संघर्ष में बदल गया है। बता दें कि जबलपुर के बेलबाग थाना क्षेत्र में बीती रात कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हो गयी जिस दौरान गोली लगने से तीन युवक घायल हो गए। 

पश्चिम बंगाल: भाजपा अध्यक्ष पर हुए हमले में तृणमूल कार्यकर्ताओं पर लगे आरोप

यहां बता दें कि घायल युवकों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठी चार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। इसके अलावा बेलबाग थाना प्रभारी दीपक जोशी ने सोमवार को बताया कि बीती रात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोगों को साड़ियां बांटे जाने की शिकायत की थी। इसकी जांच के लिए चुनाव आयोग की टीम आई थी और पुलिस उनके सहयोग के लिए पहुंची थी। लेकिन चुनाव आयोग की टीम जांच के बाद वापस चली गई। वहीं उन्होंने बताया कि रात में लगभग साढ़े दस बजे दोनों दलों के समर्थक थाने के बाहर एकत्र होने लगे और तनाव की स्थिति बन गयी। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया परंतु उनके बीच हिंसक टकराव हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव और गोलीबारी की।

मध्यप्रदेश चुनाव 2018: भोपाल में होने वाला अमित शाह का रोड शो हुआ रद्द

गौरतलब है कि चुनाव के दौरान इस तरह की घटनाएं होती हैं। जिससे आम आदमी को नुकसान होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा बताया जा रहा है कि गोली लगने से भाजपा कार्यकर्ता विश्वास सोनकर तथा कांग्रेस कार्यकर्ता तपन जैन और मनीष सेन घायल हुए हैं। दोनों पक्षों के लोगों ने थाने के अंदर भी एक-दूसरे पर हमले का प्रयास किया। वहीं स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अन्य थानों से अतिरिक्त बल भी बुलाया गया था। इसके अलावा हालात काबू करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। करीब आधे घंटे में स्थिति नियंत्रित हो गयी।

खबरें और भी 

छत्तीसगढ़ चुनाव: बीटा कभी हारा नहीं और बाप कभी जीता नहीं, दोनों ने लड़े हैं 4-4 चुनाव

मध्यप्रदेश चुनाव: राज्य में गाय का गुणगान करने वाली कांग्रेस, केरल में गाय को खाती है- पीएम मोदी

छत्तीसगढ़ चुनाव: अमित शाह ने किया दावा, देश भर में झूठ का एटीएम बनकर रह गई है कांग्रेस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -