मध्यप्रदेश चुनाव परिणाम: रुझानों में कांग्रेस 104 और भाजपा 98 सीटों पर आगे
मध्यप्रदेश चुनाव परिणाम: रुझानों में कांग्रेस 104 और भाजपा 98 सीटों पर आगे
Share:

भोपाल: मध्यप्रदेश में 230 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। ताजा रुझानों में कांग्रेस 102 और भाजपा 96 सीटों पर आगे चल रही है। यहां बता दें कि पिछले 13 साल से शिवराज सिंह चौहान सत्ता में हैं। इसके साथ ही बता दें कि भाजपा और कांग्रेस में इस समय जमकर घमासान चल रहा है। यदि बात की जाए तो ज्यादातर सीटों पर कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है। 

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम: यहां जानिए किस सीट पर कौन आगे, कौन पीछे

वहीं बता दें कि 15 साल बाद कांग्रेस राज्य में वापसी का इंतजार कर रही है। शिवराज ने दावा किया था कि वे सबसे बड़े सर्वेयर हैं और वे जानते हैं कि भाजपा ही जीतेगी। इसके साथ ही बता दें कि कांग्रेस ने जहां जीत का दावा किया है तो वहीं भाजपा भी पीछे नहीं हट रही है। 

तेलंगाना चुनाव परिणाम लाइव: टीआरएस ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, भाजपा को मात्र दो सीट
 
वहीं, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का कहना है कि उनकी पार्टी 230 में से 132 सीटें जीतेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को कांग्रेस के 140 सीटें जीतने का भरोसा है। राज्य के 8 एग्जिट पोल्स में से 5 सर्वे में कांग्रेस को आगे दिखाया गया था।


खबरें और भी

छत्तीसगढ़ के रुझानों में कांग्रेस को बहुमत, राजनंदगांव सीट पर पिछड़े रमन सिंह, मध्य प्रदेश में बहुमत के करीब बीजेपी

मिजोरम चुनाव परिणाम लाइव: एमएनएफ सबसे आगे, भाजपा का नहीं खुला खाता

राजस्थान चुनाव परिणाम: 199 सीटों की मतगणना को हुआ 1 घंटा पूरा, कांग्रेस को मिली बढ़त

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -