केनो सलालम में मध्यप्रदेश ने चार स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास
केनो सलालम में मध्यप्रदेश ने चार स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास
Share:

खरगोन। मध्यप्रदेश को इस बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी का मौका मिला है। जिसके चलते प्रदेश के 8 जिलों में खेलो इंडिया के तहत होने वाले खेलों का आयोजन किया गया है। इसमें खरगोन के महेश्वर में दो दिवसीय केनो सलालम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने अपना हुनर दिखाते हुए स्वर्ण पदक जीत लिए हैं। प्रदेश के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी स्वर्ण पदक जीते है। सीहोर जिले के विशाल वर्मा ने बाजी मारते हुए सबसे कम समय 80.870 सेकेंड में 18 गेट पार कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 

कर्नाटक के क्रथिका एस ने रजत पदक और आंध्रप्रदेश के वेमुला अच्युथ ने कास्य पदक अपने नाम किया है। मध्यप्रदेश खेल अकादमी की भूमि बघेल ने 90.060 सेकंड में 18 गेट पार कर स्वर्ण अपने नाम किया है। वहीं, आंध्रप्रदेश की नगीडी ज्ञात्री को सिल्वर और महाराष्ट्र की जान्हवी रायकरवार ने कांस्य पदक जीता है। बता दे कि, केनो सलालम प्रतियोगिता के पहले दिन भी पुरुष और महिला वर्ग में मध्यप्रदेश ने ही स्वर्ण पदक जीता। 

केनो सलालम प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने चारों स्वर्ण पदक जीत कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। वहीं, खिलाडी विशाल और भूमि ने अपनी जीत का श्रेय अपने कोच और खेल अकादमी को दिया है। दोनों खिलाड़ियों का कहना था कि, मध्यप्रदेश ने सभी चारों गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा है। प्रतियोगिता के पहले दिन महिला वर्ग में भोपाल की मानसी बाथम ने और पुरुष वर्ग में इंदौर के प्रद्युम्न सिंह राठौर ने भी स्वर्ण पदक जीता था वहीं, देश के 15 राज्यों के तकीबन 32 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया था। 

'पूरी तरह विफल रहे कमलनाथ जी CM बनने का सपना भी कैसे देख रहे हैं?', नरोत्तम मिश्रा ने बोला हमला

1000 करोड़ में बदलेगा इंदौर स्टेशन का रूप, जानिए पूरा प्लान

लीक हुआ MP स्‍टाफ नर्स भर्ती का पेपर, रद्द हुई परीक्षा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -