भोपाल SBI हेडक्वार्टर में मिला कोरोना संदिग्ध, मचा हड़कंप
भोपाल SBI हेडक्वार्टर में मिला कोरोना संदिग्ध, मचा हड़कंप
Share:

भोपाल: देश भर में इन दिनों कोरोना वायरस ने कोहराम मचा रखा है। मध्य प्रदेश भी इससे अछूता नहीं है। लोगों के बीच कोरोना को लेकर दहशत बरक़रार है। इसकी एक बानगी भी राज्य में देखने को मिली है। राज्य की राजधानी भोपाल में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के हेडक्वार्टर में एक महिला कर्मचारी के कोरोना संक्रमित होने के शक के बाद पूरे दफ्तर में हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में पूरे हेडक्वार्टर को खाली करा लिया गया और सभी अधिकारी व कर्मचारियों को छुट्टी दे दी गई। सुबह के समय जब एक महिला कर्मचारी के तापमान की जांच की गई, तो उसमें कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण पाए गए। महिला मुख्यालय की तीसरी मंजिल पर थी वह एक सफाई कर्मी है। जब यह बात उच्च अधिकारियों को पता चली तो तत्काल आनन-फानन में पूरे मुख्यालय को खाली करा दिया गया।

पूरे स्टाफ की छुट्टी कर दी गई। इसके साथ ही मुख्य दरवाजे पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया गया। दफ्तर खाली होने के बाद किसी भी व्यक्ति को अंदर जाने की इजाजत नहीं मिली। इस अफरा-तफरी के कारण मेन रोड पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। दफ्तर से बाहर आए  स्टाफ ने बताया कि पूरे मुख्यालय को सैनिटाइज कराया जा रहा है। कोरोना संदिग्ध महिला के संबंध में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। स्टाफ के कई कर्मचारियों ने कहा कि महिला कर्मचारी में कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण पाए जाने की वजह से सभी स्टाफ की छुट्टी कर दी गई है।

Honda ने भारतीय बाजार में लॉन्च की यह बाइक, कीमत है मात्र 62,729 रु

BSE में इस नाम से सोने-चांदी का वायदा कारोबार हुआ प्रारंभ

PNB ने ग्राहकों को दिया तगड़ा झटका, बचत खातों पर घटाई ब्याज दरें

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -