कमलनाथ सरकार पर लटकी तलवार, कांग्रेस बोली- 8 विधायकों को जबरन हरियाणा ले गई भाजपा
कमलनाथ सरकार पर लटकी तलवार, कांग्रेस बोली- 8 विधायकों को जबरन हरियाणा ले गई भाजपा
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह कमलनाथ सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है। भाजपा नेता कथित तौर पर हरियाणा के एक होटल में आठ MLA को लेकर गए हैं। यह इल्जाम मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने लगाया है। पटवारी से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया था कि भाजपा का एक बड़ा नेता बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के MLA को एक चार्टर्ड फ्लाइट में दिल्ली लेकर गया है।

पटवारी ने यह आरोप लगाया है कि भाजपा ने कांग्रेस के विधायकों को खरीदने का प्रयास किया। वहीं भाजपा ने इसे खारिज किया है। दूसरी तरफ भाजपा ने मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय के दावे का खंडन कर दिया। पार्टी ने कहा है कि उनका बयान 26 मार्च को मध्य प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए फिर से नामांकन सुनिश्चित करने के मकसद से आया है। PTI को पटवारी ने फोन पर बताया है कि पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, भूपेंद्र सिंह और रामपाल सिंह समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा एक साजिश के तहत   आठ विधायकों को जबरदस्ती एक होटल में ले जाया गया है।

पटवारी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि विधायकों ने बताया कि उन्हें भाजपा नेताओं द्वारा जबरदस्ती ले जाया गया है। उन्होंने आगे कहा है कि हम उन्हें वापस लाने का प्रयास कर रहे हैं। उनमें से चार वापस आ चुके हैं। वे आदिवासी विधायक बिसाहूलाल सिंह को जबरदस्ती ले गए हैं।

सड़को पर उतरे AAP के चार मंत्री, इन लोगों की सहायता को लेकर किया प्रदर्शन

'एक भी बांग्लादेशी को बंगाल के बाहर नहीं जाने दूंगी', ममता के ऐलान ने उड़ाए मोदी-शाह के होश

ITBP और SSB के विलय पर बोली सरकार, इस संबंध में अनौपचारिक परामर्श किए गए थे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -