बाबूलाल चौरसिया के कांग्रेस में आते ही भड़के दिग्विजय सिंह, बोले- 'महात्मा गांधी की हत्या...'
बाबूलाल चौरसिया के कांग्रेस में आते ही भड़के दिग्विजय सिंह, बोले- 'महात्मा गांधी की हत्या...'
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में वार्ड नंबर 44 से पार्षद और हिंदू महासभा के नेता बाबूलाल चौरसिया अब कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। वहीं उनके कांग्रेस में आते ही पार्टी के नेतानों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। जी दरअसल बाबूलाल उस वार्ड से पार्षद हैं, जहां गोडसे का मंदिर बना था। बीते दिनों ही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की मौजूदगी में बाबूलाल का पार्टी में स्वागत हुआ। वैसे इस बात को लेकर BJP भी कांग्रेस को घेरने से नहीं चूक रही है।

अब इन सभी के बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पूछ रहे हैं 'कौन हैं बाबूलाल, वहीं पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव पूछ रहे हैं कि क्या भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर भविष्य में कांग्रेस में प्रवेश करेगी तो क्या कांग्रेस उसे स्वीकार करेगी।' हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाएं हैं और कहा है, 'कौन हैं बाबूलाल चौरसिया, कातिल विचारधारा जिसने महात्मा गांधी की हत्या की वो आज भी जिंदा है, हम इस पर शर्मिंदा हैं।'

इसी के साथ उनके अलावा अरुण यादव ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'गोडसे का मंदिर बनवाना और फिर उसको गांधी की विचारधारा से मिलाना, यह उन्हें उचित नहीं लगा, इसलिए उन्होंने विरोध में अपना विचार प्रकट किया है। कांग्रेस के कुछ नेता तो इस मुद्दे पर मुखर हैं तो कुछ समझ नहीं पा रहे हैं कि पार्टी का आधिकारिक स्टैंड क्या है।' इनके अलावा बीजेपी नेता विश्वास सारंग ने कहा कि 'इससे बड़ा दुर्भाग्य क्यों क्या हो सकता है।' वहीं अन्य भी कई कॉंग्रेसी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

गेम टास्क पूरा करने के लिए बच्चे ने किया महिला पर चाकू-हथौड़े से हमला, फिर हुआ ये।।।

महीनों बाद पिता से मिले सनी के बच्चे, गले लगाने का इमोशनल वीडियो वायरल

PUBG के जरिए हुआ प्यार! विवाहित महिला हिमाचल से जा पहुंची यूपी, शख्स को देखा तो हुआ ये हाल।।।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -