CM शिवराज सिंह चौहान ने किया केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल का धन्यवाद
CM शिवराज सिंह चौहान ने किया केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल का धन्यवाद
Share:

भोपाल: प्रदेश में इन दिनों कई योजनाओं को लेकर कार्य जारी है। ऐसे में प्रदेश को केंद्र सरकार द्वारा भी कई प्रकार की सुविधाएं मिल रही है। इन सभी के बीच ही केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल द्वारा प्रदेश में रेल सेवाएं प्रदान करने पर प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धन्यवाद दिया है। जी हाँ, हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धन्यवाद देते हुए ट्वीट करते हुए कहा कि, 'मध्यप्रदेश को अनेक सौगातें देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेलमंत्री पीयूष गोयल को राज्य की जनता की ओर से धन्यवाद देता हूँ! रेल कनेक्टिविटी बढ़ने से जनता को सुविधा तो होती ही है,साथ ही क्षेत्र के विकास को भी गति मिलती है।प्रगति का यह क्रम निरंतर जारी रहेगा।'

इसी के साथ केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि, देश की विकास यात्रा को और आगे बढ़ाते हुए, मध्य प्रदेश में आज विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर, आधुनिक सुविधाओं के लोकार्पण के साथ ही, नई ट्रेन के शुभारंभ, तथा ट्रैक दोहरीकरण जैसी अनेकों योजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया गया। आप सभी तो जानते ही होंगे कि, मध्य प्रदेश में अनेकों प्रोजेक्ट्स और यात्री सुविधाओं के लोकार्पण सहित जबलपुर से चांदाफोर्ट, महाराष्ट्र तक नई ट्रेन का शुभारंभ किया।

वैसे आपको यह भी जानकारी होगी कि बीते कल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस था और इस मौके पर ट्रैन के इंजनों में देश की वीरांगनाओं और महिला शासकों के नाम लिखे गए थे। इस बारे में खुद रेल मंत्री ने जानकारी दी थी। उन्होंने एक ट्वीट के जरिये इस बारे में बताया था।

चलती कार में 12 लोगों ने किया युवती का सामूहिक बलात्कार, वीडियो बनाकर इंटरनेट पर डाला

अमेरिका में तेजी से बढ़ा कोरोना का प्रकोप, जानिए क्या है अब तक का आंकड़ा

किसान आंदोलन पर ब्रिटेन की संसद में बहस, भारत ने कहा- गलत तथ्यों पर की गई चर्चा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -