MP: CM शिवराज ने महिलाओं के लिए किये कई बड़े एलान
MP: CM शिवराज ने महिलाओं के लिए किये कई बड़े एलान
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान ने सूबे में महिलाओं को लेकर कई बड़े ऐलान कर डाले हैं। जी दरअसल CM शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में अपने एलान में कहा है कि, 'महिलाओं के नाम पर अगर संपत्ति होगी तो रजिस्ट्रेशन चार्ज नहीं देना होगा।' इसी के साथ CM ने कहा, 'हमने फैसला लिया है, कुछ राशन की दुकानें महिलाओं के सेल्फ हेल्प ग्रुप्स द्वारा संचालित की जाएंगी। कुछ खरीद केंद्रों पर खाद्यान्न खरीद का काम भी महिलाएं करेंगी। स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं गांव के बिजली बिल भी जमा करेंगी और कुल वसूली का 10 प्रतिशत उनके खाते में जमा किया जाएगा। न्यूट्रीशन फूड प्लांट भी स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित किया जाएगा।'

मिली जानकारी के तहत यह सभी घोषणाएं सीएम शिवराज ने शिवपुरी में की। यहाँ उन्होंने स्व सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को लाभदायी सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ करीब 103 करोड़ रुपये की लागत की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को राशन की दुकानों की जिम्मेदारी सौंपने और गेहूं व धान की खरीदी वितरण की भी जिम्मेदारी देने की बात कही। इसके आलावा उन्होंने कहा, 'अब राशन की दुकानें स्व सहायता समूह की महिलाओं को दी जाएंगी। धान की खरीद और वितरण का दायित्व भी महिलाओं को देंगे। इससे महिलाओं को अबला बने रहने की लाचारी से मुक्ति मिलेगी। जब बहन के हाथ में धन होगा तो पति,सास ससुर सब पूछ परख करेंगे। पहले बेटा पैदा होता था तो फायर होते थे और बेटी होती थी तो मायूसी छा जाती थी, लेकिन अब दिन बदल गए हैं।'

आगे उन्होंने यह भी कहा, 'जब कोई बच्ची मुझसे कहती है कि मामा मैं तुम्हारी लाडली लक्ष्मी हूं तो मेरा मन प्रसन्न हो जाता है। मुख्यमंत्री तो आते जाते रहते हैं, लेकिन जब बेईमान कांग्रेस की सरकार थी तब उन्होंने सहरिया आदिवासियों को जो एक हज़ार रुपये मिलते थे, छीन लिए थे। हमने फिर शुरू कर दिए। जो लोग जमीन जायदाद महिलाओं के नाम कराएंगे उन्हें छूट मिलेगी।'

बोतल में फंसा युवक का प्राइवेट पार्ट सड़ने लगा और फिर...

आज भी रहस्य है 'शास्त्री जी' की मौत, आखिर तत्कालीन सरकार ने क्यों नहीं करवाया पोस्टमार्टम ?

महिलाओं के साथ निर्वस्त्र होकर सोते थे 'महात्मा' गांधी, कहते थे- 'ब्रह्मचर्य का प्रयोग है'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -