मध्यप्रदेश सिविल सेवा परीक्षा 2016 में पूछे गए थे ऐसे सवाल
मध्यप्रदेश सिविल सेवा परीक्षा 2016 में पूछे गए थे ऐसे सवाल
Share:

मध्यप्रदेश राज्य की प्रतियोगी परीक्षा में आए कुछ ऐसे प्रश्न जो आगामी परीक्षाओं में भी आ सकते है,तो चलों ऐसे प्रश्नों की करते है तैयारी जो आने वाली परीक्षाओं में सफलता के लिए हो सकते है सहायक -

1 निम्नलिखित में से किस देश की भारत के साथ सबसे लंबी स्थलीय सीमा है ?
A. चीन
B. नेपाल
C. पाकिस्तान
D. बांग्लादेश
Answer : D. बांग्लादेश

2 निम्नलिखित में से दक्षिण भारत की सबसे ऊँची चोटी कौन-सी है ?
A. अनाईमुडी
B. दोदाबेटा
C. गुरुशिखर
D. महेन्द्रगिरि
Answer : A. अनाईमुडी

3 किन दो पर्वत श्रेणियों के मध्य कश्मीर घाटी स्थित है ?
A. लद्दाख व जंस्कर
B. वृहत् हिमालय व पीर पंजाल
C. वृहत् हिमालय व जंस्कर
D. काराकोरम व लद्दाख
Answer : B. वृहत् हिमालय व पीर पंजाल

4 भारत के निम्नलिखित राज्यों को उनके भौगोलिक क्षेत्र के घटते क्रम में व्यवस्थित कीजिए-
I राजस्थान
II तमिलनाडु
III महाराष्ट्र
IV कर्नाटक
A. I, II, III, IV
B. III, I, IV, II
C. I, III, IV, II
D. III, IV, I, II
Answer : C. I, III, IV, II

5 भारत के किस द्वीप का उद्गम ज्वालामुखी है ?
A. बैरन
B. कार निकोबार
C. लिटिल निकोबार
D. उत्तरी अण्डमान
Answer : A. बैरन

6 निम्नलिखित में से कौन-सा एक भारत में नीली क्रांति से संबंधित है ?
A. पुष्पकृषि
B. रेशम-उत्पादन
C. मत्स्यपालन
D. बागवानी
Answer : C. मत्स्यपालन

7 भारत तथा पाकिस्तान के मध्य सीमा-रेखा एक उदाहरण है ?
A. अध्यारोपित सीमा का
B. पूर्ववर्ती सीमा का
C. अवशिष्ट सीमा का
D. परवर्ती सीमा का
Answer : A. अध्यारोपित सीमा का

8 ‘हुदहुद चक्रवात’ से भारत का निम्नलिखित में से कौन-सा क्षेत्र प्रभावित हुआ था ?
A. आंध्र प्रदेश तट
B. केरल तट
C. चेन्नई तट
D. बंगाल तट
Answer : A. आंध्र प्रदेश तट

9 निम्नलिखित में से कौन-सा जलाशय चंबल नदी पर बना है ?
A. नागार्जुन सागर
B. राणा प्रताप सागर
C. विन्ध्य सागर
D. रिहन्द
Answer : B. राणा प्रताप सागर

10 भारत में निम्नलिखित में से कहाँ सबसे बड़ा पोत-प्रांगण (शिपयार्ड) है ?
A. कोलकाता
B. कोच्चि (कोचीन)
C. मुम्बई
D. विशाखापट्नम्
Answer : B. कोच्चि (कोचीन)

18 मई के इतिहास की वो कुछ खास बातें - जरा आप भी तो जानें

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -