MP के CM का वेतनमान बढ़ा....
MP के CM का वेतनमान बढ़ा....
Share:

भोपाल: मध्यप्रदेश में काबिज शिवराज सिंह चौहान व उनके मंत्रिमंडल के लिए खुशखबरी आई है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक MP में एक बार फिर मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों का वेतन बढ़ गया है। MP के CM अब 2 लाख रुपए तो वहीं कैबिनेट मंत्री 1 लाख 70 हजार रुपए महीना सैलरी लेंगे। वहीं विधायकों की सैलरी बढ़ाकर 1 लाख 10 हजार रुपए हो गई है।

बता दे की मंत्रिमंडल में बुधवार को हुई एक बैठक में वेतन बढ़ाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसहमति से सीएम, मंत्री, राज्यमंत्री और विधायकों के वेतन भत्ते बढ़ाए गए। सीएम का वेतन पहले 1 लाख 43 हजार रुपए था। मंत्रियों को 1.20 हजार की जगह 1.70 हजार रुपए प्रति महीने मिलेगा। वहीं, राज्यमंत्रियों का भत्ता 1.30 हजार रुपए से बढ़ाकर 1.50 हजार रुपए कर दिया गया।

इसी तरह विधायकों का वेतन 71 हजार रुपए से बढ़ाकर 1.10 हजार रुपए कर दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष का वेतन 1 लाख 85 हजार रुपए होगा। यह वेतन सभी भत्तों को मिलाकर होगा। देखा जाए तो यह तीसरी बार है जब इनके वेतनमान में वृद्धि की गई है।   

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -