सीएम शिवराज ने बच्चों को दिया इम्युनिटी बूस्टर, बताए इसके फायदे
सीएम शिवराज ने बच्चों को दिया इम्युनिटी बूस्टर, बताए इसके फायदे
Share:

इंदौर: मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश में बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए कई अभियान चलाए जा रहे हैं। मेरा आप सभी लोगों से आह्वान है कि सुपोषण युक्त समाज के निर्माण में अपना अहम योगदान दें। बच्चों को कुपोषण से बचाने में स्वर्ण प्राशन की भी बहुत अहमियत है। यह 16 संस्कारों में से एक है, जो वैज्ञानिक आधार पर बने हैं। 

इसके साथ ही सीएम शिवराज ने तुलसी नगर मौजूद आरोग्य भारती कार्यालय में सुपोषण अभियान समारोह में बच्चों के लिए इम्युनिटी बूस्टर माने गए स्वर्ण प्राशन का प्रदाय किया। उन्होंने बताया कि ऋषि-मुनियों, मनीषियों ने हमेशा यह चिंता की है कि इंसान को सुखी रहना है तो निरोग रहना आवश्यक है। प्रयास यह ही है कि हम बीमार ना हों। बचपन में हमारे गांव में भी शहद चटाया जाता था। जो संपन्न थे, वह सोने के चम्मच से चटाते थे। कोई उंगली से चटाता था। जन्म घुट्टी भी चटाई जाती थी। अब यह बंद हो गया है।

आगे उन्होंने कहा, जन्म से 16 वर्ष की उम्र तक माता-पिता बच्चों में इसका इस्तेमाल करते हैं। बच्चे कुपोषित ना हों, स्वस्थ हों, रोग प्रतिरोधक क्षमता उनमें विकसित हो, इसकी कल्पना आज से हजारों वर्ष पूर्व भारत ने की थी। इस मौके पर आरोग्य भारती के डॉ. अशोक कुमार बाजपेयी, मध्य प्रदेश के आयुष मंत्री रामकिशोर कांवरे, भोपाल महानगर के अध्यक्ष डॉ. अभिजीत देशमुख भी उपस्थित थे। 

कब्रिस्तान और मदरसों की बॉउंड्री बनवाएगी राजस्थान सरकार, CM गहलोत ने किए कई बड़े ऐलान

'लड़की हैं तो क्या, टिकट दे दें ..', लड़की हूँ लड़ सकती हूँ अभियान पर बोलीं कांग्रेस नेता शहला अहरारी

चरणजीत चन्नी ही होंगे कांग्रेस के CM फेस, जानिए सोनू सूद ने कैसे दिए संकेत, Video

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -