मंत्री ऊषा ठाकुर के बिगड़े बोल, कहा- 'मदरसों में पैदा होते हैं आतंकी'
मंत्री ऊषा ठाकुर के बिगड़े बोल, कहा- 'मदरसों में पैदा होते हैं आतंकी'
Share:

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री ऊषा ठाकुर ने हाल ही में एक विवादित बयान दिया है। जी दरअसल इंदौर में बीते मंगलवार को ऊषा ठाकुर ने एक ऐसा बयान दे दिया जिससे अब हड़कंप मच गया है। उन्होंने कहा कि, 'मदरसों में सभी आतंकी पैदा होते हैं। मदरसों ने जम्मू-कश्मीर को एक आतंकवादी कारखाने में बदल दिया था। मदरसे जो राष्ट्रवाद का पालन नहीं कर सकते हैं, उन्हें मौजूदा शिक्षा प्रणाली में विलय कर दिया जाना चाहिए।' इसके अलावा मंत्री ऊषा ठाकुर ने सरकार से यह अपील भी की है कि, 'सरकारी खर्च पर चलने वाले मदरसों को बंद कर दिया जाए।'

वहीँ इसके अलावा ऊषा ठाकुर ने यह भी कहा कि, 'इन मदरसों में कट्टरवादी और आतंकवादी पैदा होते हैं।' इसी के साथ आगे अपने बयान में उषा ने जम्मू कश्मीर के आतंकवाद का हवाला भी दिया और कहा कि, 'वक्फ बोर्ड अपने आप में ही एक मजबूत संस्था है इसलिए इसकी शासकीय मदद बंद की जानी चाहिए।'

इसके अलावा मंत्री ऊषा ठाकुर ने यह भी कहा कि, 'विद्यार्थी एक समान होते हैं। धर्म आधारित शिक्षा से कट्टरता पनप रही है और विद्वेष का भाव फैल रहा है। वक्फ बोर्ड एक सक्षम संस्था है। मदरसों की शासकीय मदद भी बंद होना चाहिए। यदि कोई निजी तौर पर धार्मिक संस्कार देना चाहता है तो हमारा संविधान उसके लिए छूट देता है।' इस दौरान कैबिनेट मंत्री ऊषा ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, 'जिस प्रकार 15 महीने की झूठ की सरकार रही, मंदिरों पर 10 प्रतिशत टैक्स लगाया गया और सरकारी खजाने से मौलवियों और इमाम को 5 हजार रुपया दिया गया, उसका जवाब जनता 3 नवंबर को देगी।'

बिहार में भरी सभा के बीच नाश्ते की मची लूट, अफरा- तफरी का बना माहौल

भारत को सम्बोधित करते हुए बोले मोदी- "सतर्कता की कमी परिवार के लिए खतरा..."

पुलिस स्मृति दिवस: पुलिस क्षेत्र में होंगे कई बड़े बदलाव, अमित शाह ने कही यह बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -