MP उपचुनाव: शिवराज के मंत्री ने दिया विवादित बयान
MP उपचुनाव: शिवराज के मंत्री ने दिया विवादित बयान
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश में उपचुनाव होने वाले हैं और इसे लेकर प्रचार प्रसार भी शुरू हो चुके हैं। जी दरसल सभी दलों के प्रत्याशी और नेता प्रचार के लिए मैदान में आगे बढ़ते जा रहे हैं। वहीं आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। अब हाल ही में मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने एक विवादित बयान दिया है। जी दरअसल आगर मालवा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कुछ ऐसा कहा जो विवादों में आ गया है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। अपने बयान में वह बोले बीजेपी के कार्यकर्ता सड़क पर उतरने वाले लोग हैं। हम लोग विरोधियों से किसी भी तरह से निपटना जानते हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हमलोग कमजोर नहीं हैं और न ही नौटंकियों में विश्वास करने वाले हैं।

आगे मंत्री ने अपने भाषण में कहा कि जो भी हम लोगों का बुरा करना चाहेगा, उन्हें घर से खींचकर बाहर निकाल लाएंगे और जमीन में गाड़ देंगे। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, 'हमलोग बीजेपी के कर्मठ कार्यकर्ता हैं। यह अपने आप में कोई मामूली बात नहीं है।' आगे अपने बयान में मोहन यादव ने कांग्रेस प्रत्याशी पर निशाना साधते हुए कहा कि 'विधायक इसलिए नहीं होते की सरपंचों का शिकार करें। उनकी माने तो शिकार करने का दम है तो जंगल में जाओ और जानवर मारो।' आगे मंत्री ने मालवा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रभारी जयवर्धन सिंह पर भी निशाना साधा।

उन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि, 'नकली राजा के छोकरे को लेकर आए हैं। अब हम सबको ठिकाने लगा देंगे।' उनके इस बयान को सुनने के बाद कांग्रेस ने इसकी निंदा की है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संतोष सिंह गौतम ने एक बयान में कहा, "इंदौर शहर के क्षेत्र क्रमांक-तीन के भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय द्वारा सांवेर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को नोट बांटे जाने का एक वीडियो वायरल हुआ है। विधायक का यह कृत्य उपचुनाव की आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन है।" इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस द्वारा नोट कांड को लेकर भाजपा विधायक के खिलाफ निर्वाचन आयोग को शिकायत की जा रही है और आयोग को इस मामले में सख्त कदम उठाने चाहिए।

अब इस मशहूर एक्ट्रेस को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, जल्द बनने वाली हैं माँ!

पंजाबी स्टार निक के नए गाने ने मचाई धूम, अवनीत कौर का दिखा जलवा

अमित शाह को पत्र लिखकर CM अशोक गहलोत ने की यह मांग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -