मध्य प्रदेश में कायम रहेगा शिव'राज', सिंधिया के सिर सजा जीत का ताज
मध्य प्रदेश में कायम रहेगा शिव'राज', सिंधिया के सिर सजा जीत का ताज
Share:

भोपाल: मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर हुए विधानसभा उप चुनाव के लिए परिणाम आना शुरू हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बढ़त जारी है, जो 17 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है वहीं, कांग्रेस को चार सीटों पर जीत मिली है। बाकी सीटों के नतीजे आने शेष हैं। इसके साथ ही यह स्पष्ट हो गया है कि राज्य में भाजपा की सरकार बनी रहेगी। 

उल्लेखनीय है कि मार्च महीने में ज्योतिरादित्य सिंधिया 22 विधायकों के साथ कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में आ गए थे, उसके बाद तीन और विधायकों ने भी भाजपा की सदस्यता ले ली थी।    सियासी जानकार इसे शिवराज और भाजपा से राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया की बड़ी जीत मान रहे हैं। क्योंकि कमलनाथ सरकार गिराने के बाद इस चुनाव में खुद को साबित करना सिंधिया के लिए साख का प्रश्न था।    

वहीं तीन मौजूदा विधायकों के निधन से तीन सीटें रिक्त हुई थीं। इसी बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप लगाया तो सीएम शिवराज सिंह चौहान ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें सच्चाई स्वीकार नहीं है। दूसरी ओर, इंदौर में फर्जी मतगणना का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के वर्कर्स ने हंगामा कर दिया। 

भारत और मालदीव ने विकास पर ध्यान केंद्रित करते हुए 4 समझौता ज्ञापनों पर किए हस्ताक्षर

ट्रम्प हुए नाकाम, तो रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने किया आर्मीनिया-अजरबैजान युद्धविराम का किया ऐलान

राघोपुर सीट: तेजस्वी यादव ने बनाई 9000 वोटों की बढ़त, भाजपा के सतीश यादव पिछड़े

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -