MP उपचुनाव: सांवेर के आँगन में महक रहे तुलसी, रिकॉर्ड 35000 वोटों से बनाई बढ़त
MP उपचुनाव: सांवेर के आँगन में महक रहे तुलसी, रिकॉर्ड 35000 वोटों से बनाई बढ़त
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश की 28 विधान सभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज जारी किए जा रहे हैं। मध्य प्रदेश में इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के 18वें दौर के बाद भाजपा उम्मीदवार तुलसी सिलावट की जीत लगभग तय हो गई है। सिलावट अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के प्रेमचंद गुड्‍डु से लगभग 35 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। वह रिकॉर्ड 34922 मतों से आगे चल रहे हैं। यह इस विधानसभा क्षेत्र में रिकॉर्ड अंतर है। 

वर्ष 2003 में सांवेर की सबसे बड़ी जीत प्रकाश सोनकर ने दर्ज की थी, वे 19500 मतों के अंतर से चुनाव जीते थे। तुलसीराम सिलावट को 18वें दौर के बाद 88763 वोट प्राप्त हुए हैं, जबकि प्रेमचंद गुड्‍डू को 53841 मत मिले हैं। वहीं 1261 वोटर्स ने नोटा का बटन दबाया है। हालांकि कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे प्रेमचंद गुड्डू की बेटियों ने प्रशासन पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मतगणना स्थल पर हंगामा किया और वोट काउंटिंग का बहिष्कार किया।

इस वजह से मतगणना को कुछ समय के लिए रोक देना पड़ा। इसके बाद फिर से मतगणना शुरू हाे गई। बता दें कि मध्य प्रदेश की 15 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है और 4 सीटों पर उसे बढ़त है।  वहीं मुख्य प्रतिद्वंदी कांग्रेस को महज 6 सीटों पर जीत मिली है। सियासी जानकार इसे शिवराज और भाजपा से राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया की बड़ी जीत मान रहे हैं। क्योंकि कमलनाथ सरकार गिराने के बाद इस चुनाव में खुद को साबित करना सिंधिया के लिए साख का प्रश्न था।    

भारत और मालदीव ने विकास पर ध्यान केंद्रित करते हुए 4 समझौता ज्ञापनों पर किए हस्ताक्षर

ट्रम्प हुए नाकाम, तो रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने किया आर्मीनिया-अजरबैजान युद्धविराम का किया ऐलान

राघोपुर सीट: तेजस्वी यादव ने बनाई 9000 वोटों की बढ़त, भाजपा के सतीश यादव पिछड़े

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -