मप्र उपचुनाव रिजल्ट: सामने आए 28 सीटों के रुझान 19 पर भाजपा तो 8 पर कांग्रेस
मप्र उपचुनाव रिजल्ट: सामने आए 28 सीटों के रुझान 19 पर भाजपा तो 8 पर कांग्रेस
Share:

भोपाल : मध्य प्रदेश के 19 जिलों की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। ऐसे में 28 सीटों के शुरुआती रुझान भी सामने आ चुके हैं। बताया जा रहा है इनमें 19 सीटों पर भाजपा और 8 सीट पर कांग्रेस आगे निकल चुकी हैं। वहीं एक सीट पर बसपा ने अपना कब्ज़ा जमाया हुआ है। जी दरअसल अब तक आए रुझानों में भाजपा का कमल खिलते हुए नजर आ रहा है। जी दरअसल शिवराज सरकार के 10 मंत्री आगे निकल चुके हैं और सुमावली में मंत्री एंदल सिंह कंषाना कांग्रेस प्रत्याशी अजब सिंह कुशवाह से पीछे चल रहे हैं। आप जानते ही होंगे कि राज्य में 3 नवंबर को मतदान हुआ था और अब आज फैसला होने वाला है।

आज मतगणना के बीच पूर्व सीएम कमलनाथ ने भोपाल में कमला पार्क स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन किए और अपनी जीत के लिए दुआ मांगी। वहीं दर्शन के बाद वह पीसीसी दफ्तर पहुंचे और वहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, 'एक घंटे रुक जाइए, सब क्लियर हो जाएगा।' आपको बता दें कि इस समय सुरखी सीट से भाजपा प्रत्याशी और मंत्री गोविंद सिंह राजपूत 3000 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं सांवेर से भाजपा प्रत्याशी तुलसी सिलावट 1300 वोट से आगे चल रहे हैं। इसके अलावा नेपानगर सीट में भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा कास्डेकर आगे चल रहे हैं और देवास की हाट पिपल्या सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राजवीर सिंह बघेल 1171 वोट से आगे निकल रहे हैं।

वहीं सुवासरा से भाजपा प्रत्याशी हरदीप सिंह डंग आगे चल रहे हैं और ब्यावरा से भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह पंवार एक हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। बदनावर की बात करें तो यहाँ मंत्री व भाजपा प्रत्याशी राजवर्धन सिंह दत्तीगांव 1650 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं सांची से भाजपा प्रत्याशी प्रभुराम चौधरी आगे चल रहे हैं। इसके अलावा डबरा सीट से भाजपा प्रत्याशी और मंत्री इमरती देवी 500 वोट से आगे निकली हैं और ग्वालियर से भाजपा प्रत्याशी प्रद्यु्म्न सिंह तोमर आगे निकल चुके हैं। आगर से कांग्रेस के विपिन वानखेड़े 1500 वोटों से भाजपा के मनोज ऊंटवाल से आगे चल रहे हैं और बमोरी से मंत्री और भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सिसोदिया आगे निकल चुके हैं।

बिहार चुनाव: RJD नेताओं से बोले तेजस्वी यादव, PM मोदी के खिलाफ 'अल-बल' न कहे

वैक्सीन ट्रायल सक्सेस न्यूज पर शेयर मार्केट में हुआ ये बदलाव

बिहार चुनाव: परिणाम आने से पहले गूगल सर्च में टॉप कर गए तेजस्वी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -