MP उपचुनाव: शुरूआती रुझानों में बीजेपी को मिली बढ़त, डबरा से इमरती देवी आगे
MP उपचुनाव: शुरूआती रुझानों में बीजेपी को मिली बढ़त, डबरा से इमरती देवी आगे
Share:

भोपाल: मध्यप्रदेश के 19 जिलों की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। आज सुबह से 8 बजे से पोस्टल बैलेट की गिनती होने के बाद 8:30 बजे से ईवीएम से मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। अब रुझान भी आने लगे हैं। आज आने वाले परिणामों के बाद यह तय होगा कि भाजपा का कमल खिला रहेगा या फिर कमलनाथ सत्ता में आने वाले हैं।

आपको पता ही होगा कि राज्य में 3 नवंबर को मतदान हुआ था। अब आइए हम आपको बताते हैं कहाँ से कौन आगे चल रहा है। मध्यप्रदेश में सुरखी सीट से भाजपा प्रत्याशी और मंत्री गोविंद सिंह राजपूत 3000 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं सांवेर से भाजपा प्रत्याशी तुलसी सिलावट 1300 वोट से आगे चल रहे हैं और यहाँ से कांग्रेस के प्रेमचंद गुड्डू प्रत्याशी बने हुए हैं। वहीं नेपानगर सीट में भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा कास्डेकर आगे चल रहे हैं और देवास की हाट पिपल्या सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राजवीर सिंह बघेल 1171 वोट से आगे निकले हैं।

इसके अलावा सुवासरा से भाजपा प्रत्याशी हरदीप सिंह डंग आगे चल रहे हैं और ब्यावरा से भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह पंवार एक हजार वोटों से आगे निकल चुके हैं। इसी के साथ बदनावर में मंत्री व भाजपा प्रत्याशी राजवर्धन सिंह दत्तीगांव 1650 वोट से आगे चल रहे हैं और सांची से भाजपा प्रत्याशी प्रभुराम चौधरी आगे चल रहे हैं। इसके अलावा डबरा सीट से भाजपा प्रत्याशी और मंत्री इमरती देवी 500 वोट से आगे चल रहीं हैं।

MP ByPoll Result: शिवराज या कमलनाथ कौन जाएगा-कौन आएगा, आज होगा फैसला

सचिन तेंदुलकर ने डीसी के खिलाफ खिताबी मुकाबले से पहले एमआई के लिए भेजा उत्साहजनक संदेश

वैश्विक बाजारों में जीत के साथ सेंसेक्स सबसे ऊँचे स्तर पर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -