रेलवे ट्रैक पर हेडफ़ोन लगाए जा रहे थे 2 लड़के, पीछे से आई ट्रेन और 60-70 टुकड़ों में बंट गई लाश
रेलवे ट्रैक पर हेडफ़ोन लगाए जा रहे थे 2 लड़के, पीछे से आई ट्रेन और 60-70 टुकड़ों में बंट गई लाश
Share:

बुरहानपुर: मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में दो लड़कों के लिए हेडफोन साक्षात काल बन गया। दरअसल, दोनों युवक हेडफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर पैदल चल रहे थे। इसी दौरान पीछे से ट्रेन आ गई। तेज आवाज़ में हेडफोन सुन रहे लड़के ट्रेन की आवाज़ नहीं सुन पाए और दोनों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हादसा इतना वीभत्स था कि दोनों लड़कों के शवों के 50 से 60 टुकड़े हो गए। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इरफान (19) और कलीम (16) बुरहानपुर के बिरोदा गांव के निवासी थे। दोनों लड़के शुक्रवार शाम रेलवे ट्रैक पर चलते हुए बुरहानपुर जा रहे थे। इस दौरान दोनों ही लड़कों ने हेडफोन लगाया हुआ था। इसी बीच पीछे से आ रही कर्नाटका एक्सप्रेस ने उन्हें रौंद डाला।  हादसे के बाद जब ट्रेन लालबाग रेलवे स्टेशन पहुंची तो ड्राइवर ने अफसरों को मामले से अवगत कराया। ड्राइवर ने बताया कि दोनों लड़के ट्रैक पर चल रहे थे। हॉर्न बजाने पर भी उन्होंने रास्ता नहीं बदला, इस वजह से दोनों की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। 

सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। मृतकों की पहचान करने के लिए पुलिस और गाँव के लोगों को मृतकों के दो धड़ ही मिले। शरीर के बाकी हिस्सों के चिथड़े उड़ चुके थे। इसके बाद पुलिस टीम ने दो घंट की कड़ी मेहनत के बाद दोनों के शरीर के 50-60 टुकड़े बरामद किए। 

बिटकॉइन फ़ोकस में 3year पीक होगा ऑलटाइम

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में ऑड के बाद इवन सेमेस्टर की परीक्षाएं भी होगी ऑनलाइन

लगातार दूसरे दिन भी बरकरार रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी, जानिए क्या है दाम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -