MP Budget 2021-22: फिर से शुरू होंगी यह ख़ास योजनाएं, बजट सत्र में हुआ एलान
MP Budget 2021-22: फिर से शुरू होंगी यह ख़ास योजनाएं, बजट सत्र में हुआ एलान
Share:

भोपाल: शिवराज सरकार के चौथे कार्यकाल का पहला बजट वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा विधानसभा में पेश कर रहे हैं। वहीं इस दौरान सदन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हैं। वित्त मंत्री ने विधानसभा में कहा, 'वोकल फॉर लोकल की योजना के तहत स्थानीय सामानों को बढ़ावा दिया जाएगा और इसी के साथ बंजर और बेहाल वनों का सुधार किया जाएगा। ऐसा होने से प्रदेश में लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा प्रदेश में हरित क्षेत्र भी बढ़ेगा जिसके लिए एक समिति भी बनाई जाएगी।' इसी के साथ कहा गया है, 'भोपाल और इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए साल 2021-22 के बजट में 262 करोड़ का प्रावधान किया गया है। गैस पीडितों को राज्‍य सरकार पेंशन देगी। इसके अलावा पुजारियों को मानदेय दिया जाएग।

वहीं पथ विक्रेताओं को सशक्त करने के लिए सरकार ने 2.69 लाख हितग्राहियों को लाभान्वित किया है। इसी के साथ गौ वंशों के संरक्षण के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। ऐसे में 1000 ग्राम पंचायतों में 1000 से अधिक गौशालाओं का निर्माण किया जा रहा है।' वहीं विधानसभा में कहा गया है, 'प्रदेश के 1 लाख 75 हज़ार मछुआरों को दुर्घटना बीमा योजना से जोड़ा गया है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना पुनः प्रारम्भ की जाएगी। हमारे किसानों के अभूतपूर्व श्रम के कारण प्रदेश को 7 बार कृषि कर्मण पुरस्कार का सम्मान प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत प्रदेश के 57 लाख किसान लाभान्वित हुए।'

इसी के साथ यह भी कहा गया, पीएम किसान के तहत 6000 सालाना केंद्र सरकार देती है, मध्य प्रदेश सरकार इसमें 4000 जोड़कर सालाना 10,000 रुपए किसानों को देगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना एक बार फिर से शुरू की जाएगी। 65 आदिवासी कन्या विद्यालय खुलेंगे। इसी के साथ 2021-22 में 1000 भवन निर्माण होंगे। इसके अलावा, '9 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे और इंदौर-भोपाल सहित एक अन्य जिले में तीन कैंसर हॉस्पिटल खोले जाएंगे।' विधानसभा में यह भी कहा गया , 'प्रदेश में 2441 नई सड़कें बनाई जाएंगी और 220 नए सर्व सुविधायुक्त स्कूल बनाएंगे जाएंगे।' इसके अलावा इस बार का बजट 2 लाख 40 हजार करोड़ रुपए का होगा।

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना फैंस को इस दिन देंगे तोहफा, जल्द होगा मेगा ऐलान

MP बजट सत्र में हुआ पूर्व से पश्चिम को जोड़ने के लिए नर्मदा एक्सप्रेस-वे का ऐलान

टूलकिट केस: निकिता जैकब की अग्रिम जमानत याचिका पर 9 मार्च को सुनवाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -