म.प्र बीजेपी कार्यालय में शुरू हुआ जीत का जश्न तो कांग्रेस कार्यालय में पसरा सन्नाटा
म.प्र बीजेपी कार्यालय में शुरू हुआ जीत का जश्न तो कांग्रेस कार्यालय में पसरा सन्नाटा
Share:

भोपाल : प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर मतगणना का दौर जारी है। सबसे रोचक मुकाबला भोपाल संसदीय सीट पर है। यहां पर भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर का मुकाबला पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह से है। इस बार परिणाम देर शाम तक आने का अनुमान है। चुनावी इतिहास में पहली बार प्रदेश में चार चरणों में हुए मतदान में कुल 71.2 फीसदी मतदान हुआ, जो कि 2014 की तुलना में 9.63 फीसदी अधिक था।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने दिल पर लिए चुनाव परिणाम, हार्ट अटैक के बाद मौत

बीजेपी कार्यालय में जश्न 

जानकारी के अनुसार भोपाल में प्रज्ञा ठाकुर 69046 मतो से आगे, धार में छतर सिंह दरबार 56 हजार मतों से आगे। ग्वालियर में विवेक शेजवलकर 47 हजार मतों से आगे। छिंदवाड़ा विधानसभा में कमलनाथ 12 हजार मतों से आगे। इंदौर में शंकर ललवानी पौने तीन लाख मतों से आगे। प्रदेश भाजपा कार्यालय में जश्न शुरू हो गया है। मिठाई बांटी जा रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह कार्यकर्ताओं को बधाई दे रहे हैं। वहीं कांग्रेस कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है।

रूझानों पर किया सुषमा ने ट्वीट- पीएम मोदी को दिया जीत के लिए धन्यवाद

अन्य सीटों का ऐसा रहा हाल 

इसी के साथ प्रज्ञा ठाकुर ने भोपाल की जनता का आभार माना है। इंदौर में भाजपा प्रत्याशी को पौने दो लाख मतों से आगे। दमोह में भाजपा के प्रहलाद पटेल 90 हजार वोटों से आगे हैं। खंडवा में भाजपा के नंदकुमार सिंह चौहान एक लाख से ज्यादा वोटों से कांग्रेस के अरुण यादव से आगे। देवास संसदीय सीट से भाजपा के महेन्द्र सिंह सोलंकी कांग्रेस के प्रहलाद सिंह टिपानिया से 187853 वोट से आगे चल रहे है।

रुझानों के बाद साध्वी प्रज्ञा ने दिखाया विक्ट्री साइन

चुनाव नतीजों पर बोले कैलाश विजयवर्गीय- जहां लोगों को वोट देने से रोका गया वहां वोट प्रतिशत बढ़े

Parliament Election 2019 : राहुल गाँधी 'वायनाड़' सीट से बंपर मतों से आगे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -