मध्य प्रदेश में फिर शर्मसार हुई मानवता, पति ने हलाला के नाम पर तांत्रिक से कराया पत्नी का रेप
मध्य प्रदेश में फिर शर्मसार हुई मानवता, पति ने हलाला के नाम पर तांत्रिक से कराया पत्नी का रेप
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के ऐशबाग इलाके में एक मुस्लिम महिला को उसके पति ने झगड़े के बाद तीन तालाक दे दिया। सिटी पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) अलीम खान ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल पहुंचा दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने बताया कि महिला ने इल्जाम लगाया है कि 23 नवंबर को उसके पति ने आपसी विवाद के चलते तीन तलाक दे दिया था। इसके बाद में पति ने अपनी पत्नी के साथ मामले को सुलझाने का भी प्रयास किया। इस दौरान एक तांत्रिक ने उक्त शख्स से कहा कि महिला को हलाला करने की आवश्यकता है, जिसके लिए वह राजी हो गया।

पुलिस अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि इसके बाद आरोपी तांत्रिक महिला को एक फ्लैट में ले गया और उसके साथ हलाला के नाम पर दुष्कर्म किया। जबकि इसके बाद आरोपी पति ने अपनी पत्नी को साथ रखने से इंकार कर दिया। मामले को लेकर महिला ने पुलिस में तहरीर दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि मुस्लिम महिला संरक्षण अधिनियम के अनुसार, आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की गई है। तांत्रिक के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

खेत में अपनी 7 साल की बहन को ले गया भाई और...

शादी का झांसा देकर लड़की को मामा के घर ले गया लड़का और फिर दो भाइयों ने मिलकर...

पड़ोसी की हत्या के बाद फरार हुआ युवक, जांच में जुटी पुलिस

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -