दिग्विजय के शासन में हुई नियुक्तियों की मूल सूचि निकाली
दिग्विजय के शासन में हुई नियुक्तियों की मूल सूचि निकाली
Share:

भोपाल: व्यापम घोटाले के मे दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर काफी निशाना साधा है । लेकिन अब भाजपा नेताओ ने भी दिग्विजय सिंह पर हमला बोलने के लिए उनके कार्यकाल मे हुई नियुक्तियों की सूची निकाल ली है।

सत्ता और संगठन के नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह निशाना साधने के लिए उनके कार्यकाल के दौरान कई अनियमितताएं और नियुक्तियों का ब्यौरा एकत्र कर लिया है। दिग्विजय के कार्यकाल के दौरान जो नियुक्तियां की गईं थीं उन्हें अवैध बताते हुए उनकी मूल नोटशीट्स भी निकाल ली गई हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कार्यकाल के दौरान हुई नियुक्तियों को भाजपा गलत बता रही है, इन सभी की नोटशीट्स पर मुख्यमंत्री के रूप में दिग्विजय के ही दस्तखत हैं। इस मामले को लेकर भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय पर निशाना साधने की रणनीति बनाई है।

भाजपा ने व्यापम का सच नामक पुस्तक में कांग्रेस शासनकाल में विधानसभा में अवैध नियुक्तियों की जो सूची छापी थी उसमें बीजेपी नेता एवं पूर्व सांसद रघुनंदन शर्मा के बेटे नरेंद्र शर्मा का नाम भी दिया गया है।

नरेंद्र को बतौर सुरक्षा गार्ड पद पर प्रारंभिक नियुक्ति 30सितंबर 1997 को दी गई जिसे सहायक मार्शल के रूप में 3 सितंबर 1998 में नियमित कर दिया गया । इसके अलावा और भी अनेक नियुक्तियों का ब्यौरा भाजपा ने एकत्र कर लिया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -