मध्यप्रदेश चुनाव: ओपिनियन पोल का दावा, फिर बहुमत से आएगा 'शिव' का 'राज'
मध्यप्रदेश चुनाव: ओपिनियन पोल का दावा, फिर बहुमत से आएगा 'शिव' का 'राज'
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश में चुनावी कार्यक्रम की घोषणा होने के बाद चुनाव प्रचार के साथ -साथ ओपिनियन पोल का दौर भी शुरू हो गया है, देश भर की कई कंपनियां सर्वे कर ये पता लगाने में जुटी हुई हैं कि मध्य प्रदेश में अगली सरकार किसकी बनेगी. पिछले तीन विधान सभा चुनावों से तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य में निर्विरोध जीतती आई है और शिवराज सिंह मुख्यमंत्री बनते आए हैं, लेकिन क्या कांग्रेस इस बार भाजपा का विजय रथ रोकने में कामयाब होगी, आइए देखते हैं क्या कहते हैं मध्य प्रदेश चुनाव के ओपिनियन पोल.

मध्य प्रदेश में कुल 230 विधान सभा सीट हैं, जिसमे से बहुमत के साथ सरकार बनाने के लिए 116 सीटों की आवश्यकता होती है. 2013 में हुए विधान सभा चुनाव में तो भाजपा ने मोदी लहर का फायदा उठाते हुए 165 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की थी और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई थी. लेकिन वर्तमान में राफेल और पेट्रोल डीज़ल जैसे मुद्दों में घिरे पीएम मोदी मध्य प्रदेश में उतनी मदद नहीं कर पाएंगे तो क्या ऐसे में मध्य प्रदेश भाजपा के हाथ से निकल जाएगा ?

क्या कहता है ओपिनियन पोल?

इंडिया टीवी सीएनएक्स द्वारा किया गया ओपिनियन पोल बहुमत के साथ भाजपा के वापिस आने का दावा कर रहा है, इंडिया टीवी के पोल अनुसार भाजपा 128 सीटें जीत सकती है. इसके अलावा टाइम्स नाउ सी वोटर का ओपिनियन पोल भी भाजपा के बहुमत हासिल करने का दावा कर रहा है, लेकिन इंडिया टीवी से दो सीटें कम बता रहा है, टाइम्स नाउ के अनुसार भाजपा को 126 सीटें मिलेगी. वहीं अगर कांग्रेस की बात करें इंडिया टीवी की पोल अनुसार कांग्रेस 85 सीटें हासिल करेगी और टाइम्स नाउ के अनुसार कांग्रेस को 97 सीटें मिलने की सम्भावना है. इन ओपिनियन पोल्स को देखते हुए तो यही कहा जा सकता है कि मध्य प्रदेश अब भी भाजपा के नियंत्रण में है. 

चुनावी अपडेट:-

राजस्थान चुनाव: वसुंधरा का दुर्गा रूप में पोस्ट हुआ वायरल, कर रही हैं कांग्रेस नेता का वध

छत्तीसगढ़ की राजनीति में ट्विस्ट. अजित जोगी नहीं लड़ेंगे चुनाव

छत्तीसगढ़ चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 12 उम्मीदवारों की सूची

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -