मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018: किन्नर प्रत्याशी बढ़ा रहे भाजपा-कांग्रेस की मुश्किलें
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018: किन्नर प्रत्याशी बढ़ा रहे भाजपा-कांग्रेस की मुश्किलें
Share:

भोपाल: देश में इस समय विधानसभा चुनाव की सरगर्मी चल रही है और इसी के साथ बुधवार को प्रदेश में मतदान होना है। जानकारी के अनुसार बता दें कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 में सभी राजनीतिक दल मतदाता को साधने में जुटे हैं। वहीं विभिन्न दलों और प्रत्याशियों ने जनता से अलग-अलग वादे किए हैं। लेकिन समाज का एक वर्ग ऐसा भी है जिस पर कोई भी राजनीतिक दल ज्यादा ध्यान नहीं देता। वो हैं थर्ड जेंडर यानी किन्नर। 

शिवराज सिंह प्रचार करने में निकले सबसे आगे

यहां बता दें कि चुनाव के वक्त हर राजनीतिक दल और प्रत्याशी जनता से लुभावने वादे करते हैं और जनता से वोट मांगकर उनके उद्धार की बात तक करते हैं। लेकिन इसी बीच एक ऐसा वर्ग भी है जो वोट तो करता है लेकिन आज तक उनके लिए किसी ने कोई भी पुख्ता कदम नहीं उठाया। यहां बता दें कि भोपाल में एक किन्नर ने बताया कि जो काम है हमें ही करना पड़ता है। ना साफ-सफाई है, ना कोई नेता आता है। हमारे पार्षद रफीक भाई हैं वो आकर कुछ मालूम करते हैं। वो भी जब से चुनाव चालू हो गया है मुंह फेरने लगे हैं। 

मध्‍य प्रदेश चुनाव 2018: इंदौर से जुड़े हैं सलीम खान और उनके बेटे सलमान खान के नाते

गौरतलब है कि इस बार मध्यप्रदेश चुनाव में दिलचस्प बात ये है कि इस बार चुनावी रण में 6 किन्नर भाजपा-कांग्रेस के दिग्गजों की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। साल 2000 में पहली किन्नर विधायक बनी शबनम मौसी भी इस बार मैदान में उतर आई हैं। उनके साथ ही 6 किन्नर और भी हैं जो निर्दलीय मैदान में है।


खबरें और भी 

राजस्थान चुनाव: जेटली का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा 50 साल तक देश पर शासन करने वाले बेरोज़गारी को मुद्दा न बनाएं

मध्यप्रदेश चुनाव: इस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बिगड़ सकते हैं सियासी समीकरण

मध्यप्रदेश चुनाव: इन चालीस मतदान केंद्रों तक पहुँचने में छूट जाएंगे आपके पसीने

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -