मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम: यहां जानिए किस सीट पर कौन आगे, कौन पीछे
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम: यहां जानिए किस सीट पर कौन आगे, कौन पीछे
Share:

इंदौर/भोपाल: चुनाव प्रचार, मतदान के बाद आज जनता का फैसला दुनिया के सामने आएगा। वहीं बता दें कि 230 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट गिने जा रहे हैं। इसके बाद ईवीएम खुलेंगे और उसके नतीजे सामने आएंगे। प्रदेश में सीधा मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। प्रदेश में सरकार बनाने के लिए 116 सीटों की जरुरत होगी। ऐसे में दोनों ही पार्टियों की नजरें इसी जादुई आंकड़े पर है। 

छत्तीसगढ़ के रुझानों में कांग्रेस को बहुमत, राजनंदगांव सीट पर पिछड़े रमन सिंह, मध्य प्रदेश में बहुमत के करीब बीजेपी

वहीं बता दें कि इस बीच शुरुआती रुझान में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर नजर आ रही है। इसके साथ ही भाजपा जहां पचास से ज्याादा सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस ने तीस से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। इंदौर की राऊ विधानसभा सीट पर पहले राउंड की गिनती के बाद मधु वर्मा 2023 मतों से आगे चल रहे हैं। खरगोन से कांग्रेस के प्रत्याशी रवि जोशी आगे चल रहे हैं। कसरावद में भाजपा प्रत्याशी आत्मा पटेल 1500 वोटों से आगे चल रहे हैं। इस सीट से प्रदेश के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव के भाई सचिन यादव कांग्रेस उम्मीदवार हैं। 

मिजोरम चुनाव परिणाम लाइव: एमएनएफ सबसे आगे, भाजपा का नहीं खुला खाता

महेश्वर से कांग्रेस उम्मीदवार विजय लक्ष्मी साधो 4 हजार वोटों से आगे चल रही है। वहीं भीकनगांव सीट से कांग्रेस चल रही है। इसके अलावा बड़वानी की सेंधवा सीट पर भाजपा सरकार में मंत्री रहे अंतरसिंह आर्य 7 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं।इंदौर की विधानसभा तीन से कांग्रेस प्रत्याशी अश्विन जोशी आगे चल रहे हैं। वहीं विधानसभा दो से भाजपा प्रत्याशी रमेश मेंदोला आगे चल रहे हैं। वहीं राऊ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जीतू पटवारी भी आगे चल रहे हैं। इसके अलावा देपालपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विशाल पटेल, महू सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अंतर सिंह दरबार ने बढ़त बना ली है। 

खबरें और भी

राजस्थान चुनाव परिणाम: 199 सीटों की मतगणना को हुआ 1 घंटा पूरा, कांग्रेस को मिली बढ़त

छत्तीसगढ़ चुनाव परिणाम लाइव: रुझानों के मुताबिक कांग्रेस की सरकार तय, पार किया बहुमत का आंकड़ा

मध्यप्रदेश चुनाव परिणाम: शुरुआती रुझान में 49 सीटों पर बीजेपी और 31 पर कांग्रेस आगे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -