अप्रैल अंत तक MP में हो सकते हैं कोरोना के एक लाख एक्टिव केस: CM शिवराज सिंह चौहान
अप्रैल अंत तक MP में हो सकते हैं कोरोना के एक लाख एक्टिव केस: CM शिवराज सिंह चौहान
Share:

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हर SMBHV प्रयास कर रहे हैं लेकिन इस बीच उन्होंने कोरोना को लेकर मध्यप्रदेश में आने वाले समय में एक लाख एक्टिव कोरोना मरीज होने की संभावना जताई। बीते शनिवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने अपने बयान में कहा कि, 'जिस तेजी से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। अप्रैल अंत तक एक्टिव केस एक लाख होने का अनुमान है। इसे हम रोकने का प्रयास कर रहे हैं साथ ही लॉकडाउन सहित अन्य तरीकों को अपनाना शुरु कर दिया है।' आपको जानकारी दे दे कि बीते शुक्रवार रात तक राज्य में 30,486 एक्टिव मरीज दर्ज किए गए हैं।

इसी के साथ अब यहाँ कुल मामलों की संख्या 3,27,220 तक पहुंच चुकी है। शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि संक्रमण के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी जिलों में कोविड-19 केयर सेंटर खोलने का फैसला लिया है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा है कि, 'इंदौर और भोपाल में अपर मुख्य सचिव (गृह विभाग) राजेश राजौरा के नेतृत्व में अधिकारियों की एक टीम भवनों का पता लगा रहा है, जहां इस प्रकार की सुविधा बनायी जा सके।'

AAGE CM चौहान ने यह भी बताया कि प्रदेश में पिछले तीन दिन में तीन गुना अधिक ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई है। तीन दिन पहले जहां 60 मेट्रिक टन ऑक्सीजन प्राप्त हो रही थी, वहीं शुक्रवार को 180 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति हुई है। ऑक्सीजन पर नजर बनाये रखने के लिए एक कमेटी भी बनाई गई है। वहीँ रेमडेसिवीर इंजेक्शन की कमी होने पर CM ने कहा, ‘‘ हमें गुरूवार को 2000 इंजेक्शन (रेमडेसिवीर) मिले हैं। प्रदेश सरकार ने एक लाख इंजेक्शन खरीदने का फैसला लिया है और यह मिलना शुरु हो गया है।’’ खबरों के अनुसार प्रदेश सरकार वेंटिलेटर की भी व्यवस्था कर रही है। राज्य सरकार को केंद्र सरकार की ओर से जल्द 350 वेंटिलेटर भी मिलेंगे।

UP: योगी आदित्यनाथ ने दिए कड़े निर्देश, धार्मिक स्थलों पर एक साथ जा सकेंगे केवल 5 लोग

कोरोना का कहर: दिल्‍ली सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस

UP: योगी आदित्यनाथ ने दिए कड़े निर्देश, धार्मिक स्थलों पर एक साथ जा सकेंगे केवल 5 लोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -