MP: शादीशुदा महिला से शादी करने की जिद पर युवक ने दो बार काटा अपना गला
MP: शादीशुदा महिला से शादी करने की जिद पर युवक ने दो बार काटा अपना गला
Share:

सागर : मध्य प्रदेश के सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र से हाल ही में एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल यहाँ एक युवक ने शादीशुदा महिला से प्यार किया उसके बाद अब वह उससे शादी करने की जिद पर अड़ा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक वह महिला से शादी करने की जिद में ब्लेड से दो बार अपना गला काट चुका है। कहा जा रहा है पहली बार उसके इस हरकत के करने के बाद परिजन युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे। यहाँ युवक को जैसे ही मौका मिला वैसे ही वह भाग निकला। अब पुलिस की मदद से युवक को दोबारा पकड़कर अस्पताल ले जाया गया है। जहाँ उसे प्राथमिक उपचार दिया गया है।

इस मामले में युवक को बीते रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। लेकिन फिर भी उसके सिर से प्यार का भूत नहीं उतरा। कहा जा रहा है युवक ने बीते सोमवार को सुबह दोबारा ब्लेड में अपना गला काट लिया है। अब युवक बिना कुछ बताए घर से गायब भी है और परिजन उसकी तलाश में लगे हुए हैं। इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार युवक की पहचान 20 वर्षीय अरविंद के रूप में हुई है। कहा जा रहा है अरविंद इलाके में रहने वाली एक 35 वर्षीय महिला से प्रेम करता है।

महिला के दो बच्चे हैं और वो अपने पति से अलग रहती है। इस मामले में बताया जा रहा है अरविंद महिला से शादी करना चाहता है लेकिन दोनों परिवार इसके लिए राजी नहीं है। इसी जिद के चलते अरविंद ने दो बार ब्लेड में अपना गला काट कर आत्महत्या की कोशिश की। इस मामले में परिजनों का कहना है कि, 'अरविंद अस्पताल से घर आने के बाद रविवार रात को तो घर पर रहा। इसके बाद सोमवार सुबह से वो फिर दोबारा महिला से शादी की जिद करने लगा। हमने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन उसने दोबारा ब्लेड से अपना गला काट लिया।' खबरों के अनुसार महिला का एक एक बेटा 7 साल का है जबकि दूसरा 5 साल का है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि मामले में परिवार के बयान दर्ज होने के बाद ही बात साफ हो पाएगी।

अल्लू अर्जुन ने दी राणा दग्गुबाती को मात, फैंस हो जाएंगे दीवाने

फिर फैंस के निशाने पर आई कंगना रनौत, 'कू एप' पर अकाउंट बनाकर कह डाली ये बात

कमला हैरिस ने मैक्रों के साथ इन मुद्दों परकी चर्चा

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -